18.4 आउट!! रन आउट!! 73 रनों पर बटलर की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| केन का एक बढ़िया थ्रो साउदी के पास आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| केन ने अपने दायें ओर डाईव लगाकर बॉल को रोका| इस बीच बटलर क्रीज़ से बाहर निकल गए थे| फील्डर का बोलर के पास थ्रो आया जिसे साउदी ने एक हाथ से पकड़ते हुए विकटों पर लगाया| इस बीच जोस बाहर पाए गए| 162/5 इंग्लैंड| 162/5
10.2 आउट!! स्टम्प!! 81 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 52 रन बनाकर हेल्स लौटे पवेलियन| फ्लाईटेड डाली गई गेंद पर आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए| गेंदबाज़ ने उन्हें हवा में बीट कर दिया और बाहर डाल दी गेंद| शॉट खेला लेकिन बीट हुए और कीपर के पास गई गेंद जहाँ से उन्होंने एक झटके में बेल्स उतार दी। बल्लेबाज काफी दूर रह गए और स्टम्प हुए| 81/1 इंग्लैंड| 81/1
13.1 आउट!! कैच आउट!!! कॉट ट्रेंट बोल्ट बोल्ड ईश सोढ़ी| 5 रन बनाकर मोईन लौटे पवेलियन| सोढ़ी को मिली उनकी आज की पहली सफलता| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| हीव तो किया मिड विकेट की तरफ इस गेंद को लेकिन बड़ी बाउंड्री होने की वजह से दूरी नहीं हासिल कर सके और फील्डर की गोद में कैच थमा दिया| हालाँकि एक छोटा सा फम्बल बोल्ट से भी हुआ था लेकिन दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| 108/2 इंग्लैंड| 108/2
17.4 आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! लॉकी फर्ग्यूसन ने आखिरकार लियाम को बोल्ड मार ही दिया| 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन| एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लैप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन इस बार लॉकी की तेज़ तर्रार यॉर्कर से पूरी तरह से गच्छा खा गए| बल्ले को मिस करते हुए मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 153/3 इंग्लैंड| 153/3
18.2 आउट!! कैच आउट!! 7 रनों पर ब्रूक की पारी का हुआ अंत| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| मिस टाइम हो गया| फील्डर वहां पर तैनात थे और सीमा रेखा के आगे उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया| साउदी द्वारा गेंद की गति में परिवर्तन यहाँ पर काम कर गया| 160/4 इंग्लैंड| 160/4
19.5 आउट!! एलबीडब्ल्यू!! लॉकी फर्ग्यूसन ने हाथ लगी दूसरी सफलता| स्टोक्स को 8 के स्कोर पर वापिस जाना होगा| बेहतरीन यॉर्कर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| रिव्यु लिया गया था लेकिन आउट ही पाए गए स्टोक्स| जड़ में डाली गई गेंद को क्रीज़ के काफी अंदर जाकर लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गति से चकमा खाए और पैड्स पर जाकर गेंद| जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई और आउट करार दिए गए| 176/6 इंग्लैंड| 176/6
5 आउट!! कैच आउट!! कॉट बेन स्टोक्स बोल्ड सैम करन| 16 रन बनाकर फिन लौटे पवेलियन| सैम के हाथ लगी एक बड़ी सफलता| यॉर्कर के बाद छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट कर लिया| मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन बड़ी बाउंड्री होने के कारण फील्डर काफी आगे खड़े थे इस वजह से उनकी ओर गई गेंद जहाँ से स्टोक्स ने आगे आते हुए कैच को लपका| 28/2 न्यू जीलैंड| 28/2
2 आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड क्रिस वोक्स| विकेट के पीछे उड़ता हुआ बटलर देखने को मिला है हमें| अपने दायें ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए दोनों हाथों से कैच को लपक लिया| कॉनवे 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| वोक्स के खाते में गई पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ लैप शॉट लगाना चाहते थे| बल्ले के आधे भाग पर लगकर कीपर के दायें ओर गई गेंद जहाँ से बटलर का एक कमाल का कैच देखने को मिला| 8/1 न्यू जीलैंड| 8/1
14.5 आउट!! कैच आउट!!! कॉट आदिल रशीद बोल्ड बेन स्टोक्स| 91 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 40 रन्स बनाकर केन लौटे पवेलियन| स्टोक्स ने आते ही अपनी टीम को दिलाई एक अहम सफलता| शॉर्ट थर्ड मैन पर आदिल का एक शानदार कैच देखने को मिला| रूम बनाकर इस गेंद को कट करने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लेकर फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया और आदिल ने उसे लपका| 119/3 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 61 रन दूर| 119/3
17.3 आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड सैम करन| ये कैच नहीं मैच है इंग्लैंड के लिए| 62 रनों पर फिलिप्स की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर जॉर्डन का एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| इस बार उनके बल्ले पर नहीं आई बॉल| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑन फील्डर की गोद में चली गई गेंद| अब इंग्लैंड ने ली होगी राहत की सांस| 135/6 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 45 रन दूर| 135/6
15.4 आउट!! कैच आउट!!! कॉट सैम करन बोल्ड मार्क वुड| 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए नीशम| छोटी पटकी हुई गेंद और बड़ी बाउंड्री के चलते फंस गए| दो बैक टू बैक विकेट लेते हुए इंग्लैंड ने इस मुकाबले में काफी हद तक वापसी कर ली है| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से इस छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ लपेटा| दूरी नहीं हासिल कर पाए और फील्डर सैम ने आगे की तरफ भागते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 126/4 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 54 रन दूर| 126/4
17 आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब क्रिस जॉर्डन बोल्ड क्रिस वोक्स| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ठीक आगे जॉर्डन ने पकड़ा एक बढ़िया कैच| मिचेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बल्ले के काफी नीचे लगी थी ये गेंद इस वजह से दूरी नहीं हासिल हो पाई| जॉर्डन ने आपने दाएं ओर भागते हुए एक बेहतरीन जज कैच लपका| 131/5, लक्ष्य से 49 रन दूर| 131/5