इंग्लैंड vs भारत, तीसरा टेस्ट Cricket Score
इंग्लैंड vs भारत, 2021 - Test Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचओलिवर रॉबिन्सन
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
रोहित शर्मा | 19 | 105 | 1 | 0 | 18.09 |
36.4 आउट!! कैच आउट!! रोहित शर्मा को पहली शॉर्ट गेंद मिली और उसी पर अपना विकेट दे बैठे| ओवरटन को मिली उनकी पहली विकेट| एक जुझारू पारी का हुआ अंत, रोहित खुद से काफी निराश होंगे यहाँ पर| टीम इंडिया अब मुश्किल में फंस गई है| लगातार आगे डाल रहे थे और इस बार छोटी रखी गेंद| अच्छा सेट अप था, रोहित उसे ठीक तरह से पुल नहीं कर पाए और शॉर्ट मिड ऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में थमा बैठे कैच| 67/6 भारत| 67/6
| |||||
लोकेश राहुल | 4 | 0 | 0 | 0 | |
0.5 आउट!!! कैच आउट!!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ| पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने किया बड़ा शिकार| बिना खाता खोले हुए केएल राहुल पवेलियन लौटे| पिछले मुकाबले में तो संभलकर की थी राहुल ने बल्लेबाज़ी| लेकिन इस मुकाबले में हुई उनसे चूक| बाहर जाती हुई गेंद को छेर छार नहीं करना चाहिए था| ऑफ स्टंप्स पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को ड्राइव करने गए| गेंद की लाइन में पूरी तरह से बल्ले को नहीं ला सके और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल बाहरी किनारा लेकर सीधे हवा में कीपर की ओर गई| जोस बटलर ने विकटों के पीछे कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 1-1 भारत| 1/1
| |||||
चेतेश्वर पुजारा | 1 | 9 | 0 | 0 | 11.11 |
4.1 आउट!!! कैच आउट!!! लीजिए एक और झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ| जेम्स एंडरसन ने अपने तीसरे ही ओवर में एक और भारतीय बल्लेबाज़ को पवेलियन की ओर चलता किया| लगता है जेम्स एंडरसन पिछले मुकाबले में मिली शिकस्त का पूरा गुस्सा इस मैच में निकाल रहे हैं| चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बाहर की जानिब निकली| पुजारा ने जलदबाज़ी दिखाते हुए बल्ले को बॉल के ऊपर लगाना चाहा| गेंद ने अपना कटा बदला और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे कीपर के हाथ में गई| जोस बटलर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आज के दिन का दूसरा कैच| निराश होकर पुजारा धीरे-धीरे पवेलियन लौटे| 4-2 भारत| 4/2
| |||||
विराट कोहली C | 7 | 17 | 1 | 0 | 41.17 |
10.5 आउट!!! कैच आउट!!! एंडरसन बनाम कोहली की जंग में एक और बार जीत इंग्लिश दिग्गज की होती हुई| किंग ऑफ़ स्विंग ने किंग कोहली को एक बार फिर से अपना शिकार बना लिया| भारत के कप्तान विराट कोहली 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| फिर वही ऑफ़ स्टम्प चैनल, फिर से वही खेलने की भूल और नतीजा कोहली को पवेलियन की सीट बुक करनी पड़ गई| यूंही नहीं एंडरसन को महानतम गेंदबाजों में शुमार किया जाता है| कोहली जैसे दिग्गज को बार बार अपना शिकार बना लेना हर किसी के बस की बात नहीं| चौथे स्टम्प पर गेंद, पड़ने के बाद काँटा बदला, ड्राइव करने गए और बाहरी किनारा लेकर बटलर के दस्तानों में निकल गई गेंद| भारत अब मुश्किल में पड़ता हुआ| 21/3 भारत| 21/3
| |||||
अजिंक्य रहाणे | 18 | 54 | 3 | 0 | 33.33 |
25.5 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा चौथा झटका| अब इसी के साथ अम्पायर ने लंच का भी इशारा कर दिया| ओलिवर रॉबिन्सन के हाथ लगी पहली विकेट| अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक अच्छी साझेदारी भारत के लिया पनप रही थी जिसको रॉबिन्सन ने तोड़ दिया| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को गेंद की लाइन में पूरी तरह से नहीं ला सके| बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे कीपर के हाथ में गई| जोस बटलर ने पकड़ा आज के दिन का चौथा कैच| काफी निराश होकर भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौटे गए| 56/4 भारत| 56/4
| |||||
ऋषभ पंत Wk | 2 | 9 | 0 | 0 | 22.22 |
29.1 आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट का पतन!! टीम इंडिया तो लगता है टी20 क्रिकेट मोड में बल्लेबाज़ी करने आई है यहाँं| अरे भाई लोग ये टेस्ट सीरीज़ है टी20 नहीं| रॉबिनसन ने एक बार फिर से पन्त का शिकार कर लिया है| ग़लत शॉट वो भी इस नाज़ुक मोड़ पर खेला, ऑफ़ स्टम्प के बाहर उछाल भरी गेंद को लूज़ तरीके से खेल गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा बटलर के हाथों में गई गेंद और उन्होंने दिन का अपना पांचवां कैच लपका| 58/5 भारत| 58/5
| |||||
रवींद्र जडेजा | 4 | 29 | 0 | 0 | 13.79 |
37.2 आउट!!! एलबीडबल्यू!! जडेजा को भी जाना होगा वापिस| फील्ड अम्पायर का फैसला सही, भारत ने गंवाया अपना रिव्यु!! टीम इंडिया काफी मुश्किल परिस्थिति में पड़ गई अब अब तो 100 रनों तक पहुँचने पर आफत आ गई है भैया!! बेहतरीन यॉर्कर थी जिसे जडेजा समझ नहीं पाए| गेंद को मिस किये और बॉल जाकर जूतों से टकराई, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया, बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स को लग रही थी और बूम| 67/8 भारत| 67/8
| |||||
मोहम्मद शमी | 1 | 0 | 0 | 0 | |
36.5 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगता हुआ साठवां झटका| लगातार दो गेंदों पर क्रेग ओवरटन ने हासिल किया दो विकेट| मोहम्मद शमी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे| हैट्रिक पर क्रेग ओवरटन यहाँ पर क्या वो अपने टेस्ट करियर का पहला हैट्रिक हासिल कर लेगे देखना होगा? लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर बाहरी की ओर आउटस्विंग होती हुई निकली| शमी उसके स्विंग और उछाल को नहीं समझ सके और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल हवा में गई स्लिप की ओर जहाँ पर रोरी बर्न्स ने पकड़ा कैच| 67/7 भारत| 67/7
| |||||
इशांत शर्मा | 8 | 10 | 1 | 0 | 80 |
| |||||
जसप्रीत बुमराह | 1 | 0 | 0 | 0 | |
37.3 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत का एक और रिव्यु हुआ असफ़ल| ये क्या हो रहा है भारत के बल्लेबाज़ तो ऐसे आउट हो रहे है जैसे इंग्लैंड में बारिश आती है तो कभी जाती है| पिछले 6 गेंदों में भारत ने गंवाए 4 विकेट| दो बैक टू बैक विकेट यहाँ पर हासिल करते हुए सैम करन| जसप्रीत बुमराह बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| हैट्रिक पर सैम करन यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी के साथ अंदर की ओर आई और सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पयार ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने भी आउट करार दिया| 67/9 भारत| 67/9
| |||||
मोहम्मद सिराज | 3 | 10 | 0 | 0 | 30 |
40.4 आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ भारत की पहली पारी 78 रनों पर समाप्त हुई| क्रेग ओवरटन ने किया अपना तीसरा शिकार| मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर स्लिप फील्डर के ऊपर से खेलना चाहते थे सिराज| बल्ले पर गेंद उतनी उछाल के साथ नहीं आई जितना की बल्लेबाज़ उम्मीद कर रहे थे| बॉल बल्ले के स्टिकर के पास लगकर स्लिप की ओर हवा में गई| सही समय पर जो रूट ने उछाल लगाकर गेंद को पकड़ा और पवेलियन की ओर चलते बने| रूट के साथ साथ सभी इंग्लिश खिलाड़ी हुई खुश| निराश होकर मोहम्मद सिराज लौटे पवेलियन| 78/10 भारत| 78/10
|
अतिरिक्त | 16 रन (B: 0, LB: 11, WD: 0, NB: 5) | ||||
कुल | 78/10 40.4 (RR: 1.92) |
- 1/10.5 ovलोकेश राहुल
- 4/24.1 ovचेतेश्वर पुजारा
- 21/310.5 ovविराट कोहली
- 56/425.5 ovअजिंक्य रहाणे
- 58/529.1 ovऋषभ पंत
- 67/636.4 ovरोहित शर्मा
- 67/736.5 ovमोहम्मद शमी
- 67/837.2 ovरवींद्र जडेजा
- 67/937.3 ovजसप्रीत बुमराह
- 78/1040.4 ovमोहम्मद सिराज
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
जेम्स एंडरसन | 8 | 5 | 6 | 3 | 0.75 |
ओलिवर रॉबिन्सन | 10 | 3 | 16 | 2 | 1.60 |
सैम करन | 10 | 2 | 27 | 2 | 2.70 |
मोइन अली | 2 | 0 | 4 | 0 | 2 |
क्रेग ओवरटन | 10.4 | 5 | 14 | 3 | 1.31 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
रॉरी बर्न्स | 61 | 153 | 6 | 1 | 39.86 |
50 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! काफ़ी मेहनत और मुशाकत के बाद भारत के हाथ लगी पहली विकेट| 135 रनों की साझदारी का हुआ अंत| रोरी बर्न्स 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी पहली सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को पैर निकालकर खेलने गए| बल्ले और पैड्स के बीच में गैप बना और बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| कमाल की गेंदबाज़ी शमी के द्वारा देखने को मिली| 135/1 इंग्लैंड, 57 रनों की लीड के साथ| 135/1
| |||||
हसीब हमीद | 68 | 195 | 12 | 0 | 34.87 |
63 आउट!! क्लीन बोल्ड!! जिस विकेट थी भारत को वो आखिरकार जडेजा ने दिलाई| दिन के अपने पहले ही ओवर में हासिल की एक बड़ी सफलता| 68 रन बनाकर हमीद लौटे पवेलियन| अब यहाँ से टीम इंडिया के हौंसले निश्चित ही बुलंद नज़र आयेंगे| ऑफ़ स्टम्प पर रखी गई गेंद को डिफेंड करने गए| लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| बल्लेबाज़ की कोई ग़लती नहीं थी यहाँ पर लेकिन ये गेंद कमाल की थी जो विकेट दिला गई| 159/2 इंग्लैंड| 159/2
| |||||
डेविड मलान | 70 | 128 | 11 | 0 | 54.68 |
94 आउट!! कैच आउट!! 139 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| सिराज की अपील और कोहली का रिव्यु यहाँ पर सफल साबित होता हुआ| टीम इंडिया को एक अहम मौके पर विकेट मिली| जाते जाते टी के ठीक पहले टीम इंडिया के नाम एक तोहफा मिला| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे फ्लिक मारने गए और बीट हुए| कुछ आवाज़ सी आई जिसपर सिराज ने अपील किया| पन्त सहमत नहीं थे इसलिए अपील नहीं किया| कोहली ने रिव्यु लिया और रिप्ले में अल्ट्रा एज में देखने पर पता चला कि किनारा लगा हुआ था| थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया और मलान की 70 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 298/3 इंग्लैंड, 220 रनों की लीड के साथ| 298/3
| |||||
जो रूट C | 121 | 165 | 14 | 0 | 73.33 |
117.2 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! थ्रू द गेट! बड़े बल्लेबाज़ की विकेट एक बड़े गेंदबाज़ ने हासिल की| एक बार फिर से बुमराह ने रूट की जडें उखाड़ दी| 121 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| गुड लेंथ से अंदर लाइ गई गेंद| सेट बल्लेबाज़ रूट उसे डिफेंड करने गए लेकिन गेंद बल्ले और पैड्स के बीच से गैप ढूँढती हुई मिडिल स्टम्प उड़ा गई| कमाल की गेंदबाजी, जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम| एब यहाँ से भारत के पास इस मुकाबले में ऊपर आने का कुछ मौका बना है| रूट पिछले कुछ समय से तकलीफ में दिख रहे थे और शायद उसी का असर हमें यहाँ पर देखने को मिला| 383/6 इंग्लैंड| 383/6
| |||||
जॉनी बेयरस्टो | 29 | 43 | 4 | 1 | 67.44 |
107.3 आउट!!! कैच आउट!!! भारत के हाथ एक और विकेट आती हुई| 52 रनों की साझदारी का हुआ अंत| जॉनी बेयरस्टो 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी दूसरी सफ़लता| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को पैर आगे निकालकर डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर हलकी सी बाहर की ओर निकली और बल्ले का बाहरी किनारा लाकर स्लिप फील्डर की ओर हवा में गई| कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल उनके हाथ में नहीं आकर स्लिप में खड़े कप्तान विराट कोहली के हाथों में गई| शानदार कैच कोहली द्वारा देखने को मिला क्योंकी पन्त ने उनके आगे से डाईव लगा दी थी| भारत को इस विकेट से थोड़ी रहत ज़रूर मिलेगी| 350/4 इंग्लैंड, 272 रनों की लीड के साथ| 350/4
| |||||
जोस बटलर Wk | 7 | 12 | 1 | 0 | 58.33 |
111.3 आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल, अबतक इस सीरीज में अहम इस तरह से डोमिनिक सिबली को आउट होते हुए देख रहे थे लेकिन अब बटलर भी| एक और विकेट शमी के खाते में जाती हुई| जोस बटलर एक बार फिर से कुछ ख़ास नहीं कर सके और पवेलियन लौट गए| शमी ने अपने कोटे की तीसरी सफलता हासिल की| पैरों पर डाली गई गेंद को हवा में फ्लिक किया| शॉर्ट मिड विकेट वहां पर खड़ा हुआ था और गेंद सीधा इशांत की गोद में चली गई| अच्छे सेट अप के साथ गेंदबाजी करने का परिणाम मिला| 360/5 इंग्लैंड, 282 रनों की लीड के साथ| 360/5
| |||||
मोइन अली | 8 | 18 | 1 | 0 | 44.44 |
118.4 आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड ने गंवाया अपना साठवां विकेट| मोईन अली 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवींद्र जडेजा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क हुआ नहीं की गेंद खिलाड़ी के सर की ऊपर से निकल जाए| हवा में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद अक्षर पटेल जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 383/7 इंग्लैंड, 305 रनों के लीड के साथ| 383/7
| |||||
सैम करन | 15 | 30 | 2 | 0 | 50 |
127.1 आउट!!! कैच आउट!!! भारत के हाथ लगी एक और विकेट| सैम करन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद सिराज के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नहीं हो सका कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जाए| लेग साइड की ओर हवा में गई गेंद, फील्डर वहां मौजूद, मयंक अगरवाल जिन्होंने आसानी से पकड़ा कैच| 418/8 इंग्लैंड, 340 रनों की लीड के साथ| अब देखना होगा की आज के बचे हुए कुछ ओवरों में क्या भारतीय गेंदबाज़ इंग्लैंड के बचे हुए 2 विकटों को हासिल करते हुए ऑल आउट कर पाएगे? 418/8
| |||||
क्रेग ओवरटन | 32 | 42 | 6 | 0 | 76.19 |
131.5 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! इंग्लैंड को लगा आज के दिन का पहला झटका| इंग्लिश टीम का रिव्यु हुई बेकार| क्रेग ओवरटन 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी चौथी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर इनस्वेंग हुई और सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु, रिप्ले में थर्ड अम्पायर ने देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट दिया थर्ड अम्पायर ने भी वहां पर| 431/9 इंग्लैंड, 353 रनों के लीड के साथ| 431/9
| |||||
ओलिवर रॉबिन्सन | 15 | 0 | 0 | 0 | |
132.2 आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!!! 432 रनों पर इंग्लैंड हो गई है ऑल आउट!! बुमराह ने ओली को बोल्ड करते हुए काम तमाम किया| रूम बनाकर मारने गए थे गेंद को लेकिन बॉल और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| इसी के साथ इंग्लिश पारी की हुई समाप्ति, भारत के सामने 354 रनों की लीड है इंग्लैंड के पास| 432/10
| |||||
जेम्स एंडरसन | 1 | 0 | 0 | 0 | |
|
अतिरिक्त | 21 रन (B: 8, LB: 4, WD: 1, NB: 8) | ||||
कुल | 432/10 132.2 (RR: 3.26) |
- 135/150 ovरॉरी बर्न्स
- 159/263 ovहसीब हमीद
- 298/394 ovडेविड मलान
- 350/4107.3 ovजॉनी बेयरस्टो
- 360/5111.3 ovजोस बटलर
- 383/6117.2 ovजो रूट
- 383/7118.4 ovमोइन अली
- 418/8127.1 ovसैम करन
- 431/9131.5 ovक्रेग ओवरटन
- 432/10132.2 ovओलिवर रॉबिन्सन
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
इशांत शर्मा | 22 | 0 | 92 | 0 | 4.18 |
जसप्रीत बुमराह | 27.2 | 10 | 59 | 2 | 2.15 |
मोहम्मद शमी | 28 | 8 | 95 | 4 | 3.39 |
मोहम्मद सिराज | 23 | 3 | 86 | 2 | 3.73 |
रवींद्र जडेजा | 32 | 8 | 88 | 2 | 2.75 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
रोहित शर्मा | 59 | 156 | 7 | 1 | 37.82 |
47.4 आउट!! एलबीडबल्यू!! बड़ी विकेट, काफी बड़ी विकेट| 59 रन बनाकर रोहित शर्मा लौट गए पवेलियन| अच्छी खासी चल रही थी भारत की गाडी लेकिन यहाँ पर पटरी से उतर गई| ओली रॉबिनसन ने एक बार फिर से अपनी टीम को वो ब्रेक थ्रू दिलाया जिसकी दरकार टीम को काफी लम्बे समय से थी| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को फ्लिक करने गए रोहित और गेंद की स्विंग से चकमा खाए| बीट हुए और फ्रंट पैड्स से जा टकराई गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर लेग स्टम्प को किस कर रही थी इस वजह से अम्पायर्स कॉल हुआ और रोहित शर्मा को जाना पड़ा वापिस| 116/2 भारत, अभी भी इंग्लैंड से 238 रन पीछे| 116/2
| |||||
लोकेश राहुल | 8 | 54 | 0 | 0 | 14.81 |
19 आउट!! कैच आउट!! पहला झटका भारत को लगता हुआ| कमाल का कैच दूसरे स्लिप में जॉनी बेयर्सटो द्वारा| एक हाथ से अपने बाएँ ओर पकड़ा एक लाजवाब कैच| राहुल की 8 रनों की पारी का हुआ अंत| क्रेग ओवरटन ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता| शानदार आउटस्विंगर थी, बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| गेंद ने हल्का सा हरकत की और काँटा बदलते हुए बाहरी किनारा लिया| दलीप की ओर हवा में गई जहाँ बेयर्सटो ने अपने बाएँ ओर एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए टीम को बड़ी विकेट दिलाई| इसी के साथ लंच का भी इशारा हुआ| 34/1 भारत, इंग्लैंड से अभी भी 320 रन पीछे| 34/1
| |||||
चेतेश्वर पुजारा | 91 | 189 | 15 | 0 | 48.14 |
83.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! पुजारा हुए नर्वस 90 का शिकार| ये बहुत बड़ी विकेट इंग्लैंड को मिल गई है| अब यहाँ से उनके गेंदबाज़ निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों पर चढ़ते हुए नज़र आयेंगे| एक खराब लीव ने पुजारा से उनका शतक छीन लिया| अगर इसी गेंद पर बल्ला अड़ा देते शायद बच जाते| गुड लेंथ से अंदर आती गेंद को मिस जज कर गए और लीव किया| लाइन को पढ़ नहीं पाए पुजारा, अंदर आई गेंद और पैड्स को लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम ने तुरंत रिव्यु लिया और रिप्ले में देखने पर पता चला कि विकेट्स हिटिंग है| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| पुजारा अपने इस लीव से काफी ना खुश होंगे और साथ में पूरी भारतीय टीम| 215/3 भारत| 215/3
| |||||
विराट कोहली C | 55 | 125 | 8 | 0 | 44 |
90 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका| विराट कोहली 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कप्तान का कैच कप्तान ने पकड़ा| ओलिवर रॉबिन्सन ने अपने नाम किया तीसरा विकेट| इंग्लिश टीम को जिस विकेट की तलाश थी वो हासिल हो गई| लेंथ में छोटी डाली गई आउटस्विंग गेंद को डिफेंड करने गए| एक बार फिर से दूर की गेंद को खेलने गए कोहली, गेंद टप्पा खाकर उछाल के साथ आउटस्विंग होती हुई बाहर की ओर निकली| जिसको कोहली संभाल नहीं सके और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल स्लिप की ओर तेज़ी से हवा में गई| जो रूट ने अपने बाँए ओर झुककर कैच को पकड़ा| 237/4 भारत, इंग्लैंड से 117 रन पीछे| 237/4
| |||||
अजिंक्य रहाणे | 10 | 25 | 2 | 0 | 40 |
91 आउट!!! कैच आउट!!! कप्तान का विकेट पिछले ही ओवर में गिरा तो अब उपकप्तान भी अपना विकेट देकर जाते हुए| जेम्स एंडरसन ने किया अपना पहला शिकार| अब भारत मुकाबले में पूरी तरह से पिछड़ गया है| अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर पटकी गई आउटस्विंग गेंद को पैर निकालकर खेलने गए| बॉल स्विंग के साथ उछाल लेती हुई बल्ले का बाहरी किनारा ले गई सीधे कीपर की ओर| इसी बीच जोस बटलर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा शानदार कैच| भारत की आधी टीम अब पवेलियन लौटती हुई| निराश होंगे रहाणे अपने इस प्रदर्शन से यहाँ पर| 239/5 भारत, इंग्लैंड से 115 रन पीछे| 239/5
| |||||
ऋषभ पंत Wk | 1 | 7 | 0 | 0 | 14.28 |
91.5 आउट!! कैच आउट!! ये लीजिये, पन्त भी पवेलियन लौट गए, मानो खेलने का मन ही नहीं था उनको, गैर ज़िम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे थे और उसी का नतीजा अपना विकेट दे बैठे| इस बार बाहर की गेंद को छेड़ दिया, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और वही हुआ जो पिछले एक घंटे से हम और आप देख रहे हैं| स्लिप फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| खराब बल्लेबाज़ी, बेहद खराब बल्लेबाज़ी, ना कोई तकनीक ना अकोई ज़मीदारी, ऐसे खेल रहे मानो बल्लेबाज़ी करने का दिल ही ना हो| पड़ने के बाद हल्का सा काँटा बदल रही है गेंद और वहीँ सभी भारतीय बल्लेबाज़ एक के बाद एक चकमा खाते चले जा रहे हैं| 239/6, इंग्लैंड अब जीत से महज़ 4 विकेट दूर| 239/6
| |||||
रवींद्र जडेजा | 30 | 25 | 5 | 1 | 120 |
99.1 आउट!!! कैच आउट!! अकेला चना कबतक भाड़ फोड़ता!! जडेजा भी 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ओवरटन को मिली उनके खाते की दूसरी सफलता| राउंड द विकेट से आये और बाहर की तरफ निकाली गेंद| बल्लेबाज़ अंदर के लिए खेले और वहीँ ग़लती हो गई| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर बटलर के दस्तानों की ओर निकल गई| इंग्लैंड की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा| जीत से महज़ एक विकेट दूर| 278/9 भारत| 278/9
| |||||
मोहम्मद शमी | 6 | 8 | 1 | 0 | 75 |
94.2 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! भारत ने सातवां विकेट गंवाया| मोहम्मद शमी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोईन अली के हाथ लगी पहली विकेट| बहती गंगा में मोईन ने भी अपने हाथ धोये| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| रफ़ पर टप्पा खाई| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| बल्ले और पैड्स के बीच में बड़ा गैप बना| गेंद रफ़ पर पड़कर सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| इसी के शमी की पारी का हुआ अंत| इंग्लिश टीम मनाती हुई जश्न| 254/7 भारत, इंग्लैंड जीत से 3 विकेट दूर| 254/7
| |||||
इशांत शर्मा | 2 | 5 | 0 | 0 | 40 |
95.5 आउट!! कैच आउट!!! ओली रॉबिनसन ने खोला अपना पंजा| इस सीरीज का उनका ये दूसरा पांच विकेट हॉल है| इशांत शर्मा महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल दिए| भारत अब यहाँ से सिर्फ और सिर्फ हार की ओर बढ़ता हुआ| कमाल की गेंदबाजी ओली द्वारा, खतरा एंडरसन से था लेकिन काम रॉबिनसन कर गए| एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने चौथे पांचवें ऑफ़ स्टम्प को छेड़ने की ग़लती की| बाहरी किनारा लगा और कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| भारत अब इस मुकाबले से पूरी तरह से बाहर होता हुआ| 257/8, इंग्लैंड जीत से दो विकेट दूर| 257/8
| |||||
जसप्रीत बुमराह | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.66 |
| |||||
मोहम्मद सिराज | 2 | 0 | 0 | 0 | |
99.3 आउट!! कैच आउट!! ये लीजिये जीत गई इंग्लैंड| भारत पूरे दो घंटे भी नहीं खेल पाया| स्लिप में एक और बेहतरीन कैच और टीम इंडिया की पारी का हुआ अंत| 76 रनों से इंग्लैंड ने जीता ये मुकाबला और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली| ओवरटन ने अपनी तीसरी विकेट हासिल की| आउटस्विंगर गेंद, बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए, बाहरी किनारा लगा और स्लिप में एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा गया| भारत हुई ऑल आउट और इंग्लैंड ने ने जीत के साथ लीड्स फतह कर लिया| 278/10
|
अतिरिक्त | 15 रन (B: 4, LB: 4, WD: 2, NB: 5) | ||||
कुल | 278/10 99.3 (RR: 2.79) |
- 34/119 ovलोकेश राहुल
- 116/247.4 ovरोहित शर्मा
- 215/383.3 ovचेतेश्वर पुजारा
- 237/490 ovविराट कोहली
- 239/591 ovअजिंक्य रहाणे
- 239/691.5 ovऋषभ पंत
- 254/794.2 ovमोहम्मद शमी
- 257/895.5 ovइशांत शर्मा
- 278/999.1 ovरवींद्र जडेजा
- 278/1099.3 ovमोहम्मद सिराज
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
जेम्स एंडरसन | 26 | 11 | 63 | 1 | 2.42 |
ओलिवर रॉबिन्सन | 26 | 6 | 65 | 5 | 2.50 |
क्रेग ओवरटन | 18.3 | 6 | 47 | 3 | 2.54 |
सैम करन | 9 | 1 | 40 | 0 | 4.44 |
मोइन अली | 14 | 1 | 40 | 1 | 2.85 |
जो रूट | 6 | 1 | 15 | 0 | 2.50 |
- स्थान हेडिंग्ली, लीड्स
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस भारतने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच ओलिवर रॉबिन्सन
- अंपायर ऐलेक्स व्हार्फ, रिचर्ड केटलबरो, रिचर्ड इलिंगवर्थ
- रेफ़री क्रिस ब्रॉड
- Stumps: England 120/0 in 42.0 overs
- R Burns 11th Test fifty: 52 runs in 123 balls (5x4) (1x6)
- H Hameed dropped on 47 by R Sharma in 36.2 overs
- 1st wkt Partnership: 100 off 218 balls between R Burns (46) and H Hameed (46)
- England 100/0 in 35.5 overs
- Drinks: England 58/0 in 23.2 overs
- 1st wkt Partnership: 52 off 126 balls between R Burns (17) and H Hameed (32)
- England 52/0 in 20.4 overs
- Tea: England 21/0 in 7.0 overs
- Innings Break: India 78/10 in 40.4 overs
- Referral 3 (37.4 ovs): ENG against M Siraj (LBW) Unsuccessful (ENG: 2, IND: 1)
- India 67/9: J Bumrah lbw b S Curran 0(1)
- Referral 2 (37.3 ovs): J Bumrah against ENG (LBW) Unsuccessful (ENG: 3, IND: 1)
- India 67/8: R Jadeja lbw b S Curran 4(29)
- Referral 1 (37.2 ovs): R Jadeja against ENG (LBW) Unsuccessful (ENG: 3, IND: 2)
- Lunch: India 56/4 in 25.5 overs
- India 53/3 in 25.0 overs
- Drinks: India 26/3 in 12.0 overs
- Stumps: England 423/8 in 129.0 overs
- Referral 2 (128.6 ovs): IND against O Robinson (LBW) Unsuccessful (ENG: 3, IND: 2)
- England 400/7 in 121.5 overs
- Drinks: England 360/5 in 111.3 overs
- J Buttler dropped on 0 by C Pujara in 107.6 overs
- 4th wkt Partnership: 51 off 78 balls between J Root (23) and J Bairstow (29)
- England 350/3 in 107.2 overs
- J Root 23rd Test hundred: 100 runs in 124 balls (12x4) (0x6)
- England 300/3 in 95.5 overs
- Tea: England 298/3 in 94.0 overs
- England 298/3: D Malan c Rishabh Pant b Mohammed Siraj 70(128)
- Referral 1 (93.6 ovs): IND against D Malan (Caught) Successful (ENG: 3, IND: 3)
- 3rd wkt Partnership: 100 off 138 balls between D Malan (33) and J Root (62)
- D Malan 7th Test fifty: 50 runs in 99 balls (8x4) (0x6)
- England 252/2 in 83.3 overs
- Drinks: England 243/2 in 83.0 overs
- J Root Test fifty: 51 runs in 57 balls (7x4) (0x6)
- New ball taken: England 226/2 in 80.1 overs
- 3rd wkt Partnership: 50 off 70 balls between D Malan (11) and J Root (35)
- England 202/2 in 73.1 overs
- Lunch: England 182/2 in 68.0 overs
- England 153/1 in 59.5 overs
- Drinks: England 141/1 in 55.0 overs
- Stumps: India 215/2 in 80.0 overs
- India 200/2 in 76.1 overs
- Drinks: India 171/2 in 63.0 overs
- 3rd wkt Partnership: 52 off 85 balls between C Pujara (29) and V Kohli (19)
- India 151/2 in 55.0 overs
- C Pujara 30th Test fifty: 50 runs in 91 balls (9x4) (0x6)
- India 116/2: R Sharma lbw b Ollie Robinson 59(156)
- Referral 3 (47.4 ovs): R Sharma against ENG (LBW) Unsuccessful (ENG: 2, IND: 3) (Retained)
- Tea: India 112/1 in 46.0 overs
- India 101/1 in 42.0 overs
- R Sharma 14th Test fifty: 50 runs in 125 balls (6x4) (1x6)
- 2nd wkt Partnership: 50 off 111 balls between R Sharma (20) and C Pujara (26)
- Drinks: India 77/1 in 33.0 overs
- Referral 2 (29.4 ovs): ENG against R Sharma (LBW) Unsuccessful (ENG: 2, IND: 3)
- India 53/1 in 23.4 overs
- Lunch: India 34/1 in 19.0 overs
- Referral 1 (9.4 ovs): KL Rahul against ENG (LBW) Successful (ENG: 3, IND: 3)
- Rain Stoppage: England 432/10 in 132.2 overs
- Innings Break: England 432/10 in 132.2 overs
- England 431/9: C Overton LBW b Mohammed Shami 32(42)
- Referral 3 (131.5 ovs): C Overton against IND (LBW) Unsuccessful (ENG: 2, IND: 2)
- India 253/6 in 93.5 overs
- Drinks: India 239/5 in 91.0 overs
- V Kohli 26th Test fifty: 51 runs in 120 balls (7x4) (0x6)
- Referral 5 (86.6 ovs): V Kohli against ENG (Caught) Successful (ENG: 2, IND: 3)
- India 215/3: C Pujara LBW b Ollie Robinson 91(189)
- Referral 4 (83.3 ovs): ENG against C Pujara (LBW) Successful (ENG: 2, IND: 3)
- New ball taken: India 215/2 in 80.1 overs
Player | Runs | Avg. |
---|---|---|
Joe Root ENG | 737 | 105.28 |
Jonny Bairstow ENG | 404 | 50.50 |
Rohit Sharma IND | 368 | 52.57 |
Rishabh Pant IND | 349 | 38.77 |
KL Rahul IND | 315 | 39.37 |
Player | Wickets | Eco. |
---|---|---|
Jasprit Bumrah IND | 23 | 2.76 |
Ollie Robinson ENG | 21 | 2.69 |
James Anderson ENG | 21 | 2.32 |
Mohammed Siraj IND | 18 | 3.87 |
Mohammad Shami IND | 13 | 3.32 |