ENG vs IND 5th Test: कुछ ऐसे हालिया सालों में संकटमोचक जोड़ी बन बन गए हैं पुजारा और पंत, सबूत आपके सामने है

ENG vs IND 5th Test, Day 5: पुजारा और पंत का योगदान भले ही बहुत बड़ा न हो, लेकिन इसके मायने बहुत ज्यादा हैं और यह बड़े योगदान से कहीं ज्यादा है.

ENG vs IND 5th Test: कुछ ऐसे  हालिया सालों में संकटमोचक जोड़ी बन बन गए हैं पुजारा और पंत, सबूत आपके सामने है

ENG vs IND 5th Test, Day 4: पुजारा ने भले ही बहुत दिन से बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन उन्होंने पंत के साथ मिलकर अहम योगदान दिया है

खास बातें

  • बड़े मौकों पर छोटी पारियां बड़ी होती हैं!
  • साल 2019 से चल रहा है सिलसिला !
  • छोटी हैं, पर खरी हैं!
नई दिल्ली:

ENG vs IND 5th Test, Day 4: फैंस भूल जाते हैं, लेकिन दौर डिजिट का है, तो चीजों को छुपाया भी नहीं जा सकता. घटनाएं जब घटती हैं, तो ये अपने आप  सतह पर आ जाती हैं. कुछ ऐसा ही भारत के लिए हालिया टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजार (cheteshwar Pujara) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ हुआ है. जब-जब टीम पर संकट आया है, तो ये दोनों मिलकर विकेट पर चिपक जाते हैं. सामने इसलिए नहीं पाता और ज्यादा चर्चा इस वजह से नहीं हो पाती क्योंकि योगदान बहुत आसधारण नहीं होता, लेकिन योगदान छोटा हो और सबसे ज्यादा मौके पर आए, तो इसके मायने असाधारण से भी ज्यादा हो जाते हैं. दूसरी पारी में जब भारत के तीन विकेट 75 रन पर गिर गए थे, तो दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े.

अब यह छोटी और अहम साझेदारी एजबस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में दिखी. और यही मौका नहीं रहा. यह साल 2019 से लगातार दिखायी पड़ रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों ने किस हालात में उतरकर बल्लेबाजी शुरू की और कितने रन कब-कब जोड़े. 

साझेदारी         कहां से शुरू हुयी          बनाम         वेन्यू           साल
78                           3/75                  इंग्लैंड        बर्मिंघम      2022


119                         4/73                   इंग्लैंड         चेन्नई       2021

61                          3/167               ऑस्ट्रेलिया      ब्रिस्बेन     2021

148                      3/102               ऑस्ट्रेलिया        सिडनी    2021

53                      4/142                ऑस्ट्रेलिया        सिडनी      2021

89                      5/329                 ऑस्ट्रेलिया     सिडनी         2019


अब आप देखिए कि पिछले कुछ  सालों के भीतर जब-जब भारत की हालत पतली हुयी है, तो पंत और पुजारा की जोड़ी संकट का समाधान बनी है. यह हालात तब है कि जब दोनों बल्लेबाजों की शैली एकदम जुदा है. एक जहां विकेट पर लंगर डाल देता है, तो दूसरा गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देता है. 

* "शमी की गेंद को उड़ाने के चक्कर में बेयरस्टो हुए आउट, कोहली ने लपक लिया कैच, फिर दिया फ्लाइंग किस देकर मनाया जश्न- Video
* 'ENG vs IND 5th Test: कोहली को मिली दुर्भाग्य की "डबल डोज", चोपड़ा ने पूछा सवाल, तो फैंस ने दिए ऐसे जवाब, video
* विश्व कप से पहले हर्षल पटेल ने सेलेक्टरों को दिया बड़ा संदेश, बल्ले से मचायी धूम

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com