पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

दिल्ली के दिलेरों ने आज के मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों को कई मौके दिए| काफी राहुल का तो कभी मयंक के कैच को ड्रॉप किया| जिसका खामियाज़ा स्कोर बोर्ड पर दिखाई दे रहा हैं| टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई पंत की पलटन| शुरुआत में कसी हुई गेंदबाज़ी करने की ज़रुरत थी लेकिन गेंदबाजों ने पॉवर प्ले में ही 59 रन ललौटा दिए| इन सब के बीच पंत ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए आवेश खान, कगिसो रबाडा, क्रिस वोक्स और लुकमान मेरीवाला के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि पंत की पलटन 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मुकाबले को जीत लेती है| या फिर राहुल की सेना बाज़ी मार लेते है|

पंजाब के शेरों ने दिल्ली के गेंदबाजों को दहरा| राहुल और मयंक की शानदार शतकीय साझेदारी की दम पर पंजाब ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई राहुल की सेना ने आते ही बड़े-बड़े हिट लगाना शुरू कर दिया| एक और से मयंक तो दूसरी ओर से कप्तान राहुल ने छक्के एयर चौके की झड़ी लगा दिया| हालाँकि इसी बीच मयंक अगरवाल (69) ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद मेरीवाला के शिकार बन गए| जिसके बाद रन गति में थोडा गिरावट देखने को मिला| वहीँ कप्तान लोकेश राहुल (61) ने भी अर्धशतक पूरा किया और एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट रबाडा को दे बैठे| अंत में तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए दीपक हुड्डा (22) ने शाहरुख खान (15) के साथ मिलकर छक्के चौके लगाए और टीम के स्कोर को 195 रनों पर पहुँचाया|


19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पंजाब की पारी 195 रनों पर समाप्त| दिल्ली के लिए 196 रनों का लक्ष्य| धीमी गति की गेंद, किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर तक गई जहाँ पन्त ने डाईव लगाकर गेंद को रोका| सिंगल ही मिल पाया|

19.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को टैप कर दिया और एक रन के लिए भाग खड़े हुए|

19.4 ओवर (6 रन) सिक्स!! ओहोहो!! इस बार धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया और उसे उठाकर मार दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ गेंद स्टैंड्स में जाकर रुकी| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Shahrukh Khan hits Chris Woakes. PBKS 193/4 (19.4 Ov). CRR: 9.81

19.3 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार बाहरी किनारा लेकर स्लिप की जगह से थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया था और किनारा लग गया| DC vs PBKS: Match 11: Shahrukh Khan hits Chris Woakes for a 4! PBKS 187/4 (19.3 Ov). CRR: 9.59

19.2 ओवर (0 रन) कवर्स फील्डर की दिशा में गेंद को खेला, कोई रन नहीं बन पाया|

19.1 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर बल्लेबाज़ ने चौके के साथ अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर करारा प्रहार करते हुए कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से गैप हासिल होता हुआ चौका बन गया| DC vs PBKS: Match 11: Shahrukh Khan hits Chris Woakes for a 4! PBKS 183/4 (19.1 Ov). CRR: 9.55

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|

18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक बड़ा विकेट अहम् मौके पर आता हुआ| 9 रन बनाकर आउट हुए पूरन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लो फुल टॉस गेंद को कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई और सीधा सीमा रेखा पर खड़े फील्डर रबाडा के हाथों में चली गई| एक ग़लत समय पर पंजाब को बड़ा झटका| 179/4 पंजाब| DC vs PBKS: Match 11: WICKET! Nicholas Pooran c Kagiso Rabada b Avesh Khan 9 (8b, 1x4, 0x6). PBKS 179/4 (18.5 Ov). CRR: 9.5

18.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद स्टम्प्स को मिस करते हुए निकल रही थी| थर्ड अम्पायर ने भी उसे नकार दिया| बल्लेबाज़ सेफ| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मारने गए थे और बीट हुए थे बल्लेबाज़|

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील थी हूडा के खिलाफ| अम्पायर ने उसे नकार दिया, फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु!!

18.3 ओवर (6 रन) सिक्स!! एक और बार हूडा ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का लगाया| पिछले मुकाबले में भी ऐसा शॉट लगाया था उन्होंने और इस बार भी वैसा कुछ करने में कामयाब हुए| गेंद जाकर रोप्स के बाहर गिरी| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Deepak Hooda hits Avesh Khan. PBKS 178/3 (18.3 Ov). CRR: 9.62

18.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाइड यॉर्कर की कोशिश| फुल टॉस में तब्दील करते हुए कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

18.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

17.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

17.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!!! लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए| पूरन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| DC vs PBKS: Match 11: Nicholas Pooran hits Kagiso Rabada for a 4! PBKS 168/3 (17.4 Ov). CRR: 9.51

17.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

17.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

16.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ निकोलस पूरन के बल्ले से इस सीज़न में आता हुआ पहला रन| आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|

16.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! बड़ी विकेट इस ओवर में आई| वोक्स को मिली विकेट| 11 रन बनाकर गेल लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद से वापसी करते हुए बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को गेल लेग साइड पर मारने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और शॉर्ट कवर्स फील्डर ने उसे पकड़ लिया| एक अहम् समय पर पंजाब ने गंवाया एक बड़ा विकेट| 158/3 पंजाब| DC vs PBKS: Match 11: WICKET! Chris Gayle c sub Ripal Patel b Chris Woakes 11 (9b, 0x4, 1x6). PBKS 158/3 (16.2 Ov). CRR: 9.67

16.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्री हिट गेंद जिसका पूरा फ़ायदा उठाया गेल ने यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Chris Gayle hits Chris Woakes. PBKS 158/2 (16.1 Ov). CRR: 9.77

16.1 ओवर (2 रन) नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| पैड्स लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेकर सिंगल लिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी|

15.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 150/2 पंजाब|

15.5 ओवर (1 रन) बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जहाँ फील्डर डीप में तैनात| एक ही रन मिल पाया|

15.4 ओवर (2 रन) इस बार रूम बनाकर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| ओह!! ये क्या, कीपर के पास ओवर थ्रो हुआ, पन्त उसे पकड़ नहीं पाए, एक अतिरिक्त रन मिल गया|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!! क्या बढ़िया शुरुआत यहाँ पर हूडा द्वारा| पटकी हुई गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा डग आउट के पीछे जाकर गिरी| आक्रामक शुरुआत| DC vs PBKS: Match 11: It's a SIX! Deepak Hooda hits Kagiso Rabada. PBKS 147/2 (15.3 Ov). CRR: 9.48

अब दीपक हूडा हो सकते हैं अगले बल्लेबाज़!!!

15.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब को लगता हुआ| लोकेश राहुल 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कगिसो रबाडा को मिली पहली सफ़लता| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़कर मारा| बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से आई नही गेंद जो स्टैंड में जा कर गिरती| मिड विकेट पर फील्डर मौजूद मार्कस स्टोइनिस जिन्होंने इससे पहले राहुल के कैच टपकाया था इस बार कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 141/2 पंजाब| DC vs PBKS: Match 11: WICKET! KL Rahul c Marcus Stoinis b Kagiso Rabada 61 (51b, 7x4, 2x6). PBKS 141/2 (15.2 Ov). CRR: 9.2

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

मैच रिपोर्ट