मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा आपको आज का ये डबल हेडर का पहला मुकाबला जहाँ दिल्ली ने मुंबई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट हासिल किया| अब चलते है आज के दूसरे मैच की ओर जहाँ पंजाब ने टॉस जीकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...

हालाँकि एक छोर से पृथ्वी शॉ (38) ने कुछ शॉट ज़रूर लगाया लेकिन वो भी कैच आउट होकर पवेलियन चलने बने| जिसके बाद एक एक करके विकटों का सिलसिला बरकरार रहा| एक समय तो ऐसा लगा की दिल्ली की टीम ऑल आउट हो जायेंगी लेकिन तभी अंत तक शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए ललित यादव (48) नाबाद ने अक्षर पटेल (38) नाबाद के साथ मिलकर 4 गेंदों पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और अपनी टीम को जीत के पार ले गए| मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने कप्तानी करवाते हुए कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें बासिल थम्पी ने सबसे अधिक 3 विकेट निकलकर दिया| वहीँ एम अश्विन के हाथ आई| हालाँकि अक्षर का कैच डड्रॉप करना मुंबई टीम के लिए हार का कारण बन गया|


दिल्ली के हाथ लगी पहले ही मुकाबले में जीत!!! अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच हुई 75 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर दिल्ली ने मुंबई की बेहतरीन गेंदबाज़ी के सामने 4 विकेट को हाथ में रखते हुए मुकाबले को जीत लिया| 178 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम की शुरुआत तो ताबड़तोड़ अंदाज़ में हुई| लेकिन जैसे ही 30 रनों के स्कोर पर पंत की सेना को पहला झटका टिम सीफर्ट (21) के रूप में लगा ठीक उसके बाद ही मनदीप सिंह बिना खाता खोले हुए आउट हो गए तो 2 रन अबी टीम ने और जोड़े ही थे की कप्तान ऋषभ पंत (1) भी अपना विकेट दे बैठे|

18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई की टीम को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट अपने नाम किया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Axar Patel hits Jasprit Bumrah for a 4! DC 179/6 (18.2 Ov). Target: 178; CRR: 9.76

18.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर आक्षे द्वारा देखने को मिला!!! फुलटॉस गेंद डाली गई जिसको अक्षर ने मिड विकेट की ओर उड़ाकर खेला, गेंद गई सीधे स्टैंड में अम्पायर ने सिक्स करार दिया| 12 गेंदों पर अब 4 रन चाहिए| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: It's a SIX! Axar Patel hits Daniel Sams. DC 174/6 (18.0 Ov). Target: 178; RRR: 2.00

17.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Lalit Yadav hits Daniel Sams for a 4! DC 167/6 (17.4 Ov). Target: 178; RRR: 4.71

17.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| 15 गेंदों पर 15 रन चाहिए| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: It's a SIX! Lalit Yadav hits Daniel Sams. DC 163/6 (17.3 Ov). Target: 178; RRR: 6

17.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल हुआ| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: It's a SIX! Axar Patel hits Daniel Sams. DC 156/6 (17.1 Ov). Target: 178; RRR: 7.76

16.6 ओवर (4 रन) चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला बाई के रूप में चार रन| दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 28 रन चाहिए|

16.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

16.4 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे डाली गई इस गेंद को सामने की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Axar Patel hits Basil Thampi for a 4! DC 144/6 (16.4 Ov). Target: 178; RRR: 10.2

16.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया|

16.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! अक्षर पटेल को 15 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, वहां पर खड़े फील्डर के हाथ से गेंद निकालकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

15.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 41 रन चाहिए|

15.5 ओवर (2 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|

15.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

15.3 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Lalit Yadav hits Jasprit Bumrah for a 4! DC 133/6 (15.3 Ov). Target: 178; RRR: 10.00

15.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? दिल्ली vs मुंबई: Match 2: It's a SIX! Axar Patel hits Jasprit Bumrah. DC 128/6 (15.1 Ov). Target: 178; RRR: 10.34

मैच रिपोर्ट