दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

इस पारी के दौरान दिल्ली के कप्तान रिषभ पन्त की बेहतरीन कप्तानी देखने को मिली| कब किस गेंदबाज़ को गेंद थमानी है वो आज पन्त साहब द्वारा काफी अच्छे से किया गया| इस पारी के दौरान पन्त ने कुल 6 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे अमित मिश्रा जिनके खाते में चार बहुमूल्य विकेट हासिल हुई| उनके अलावा आवेश खान को 2 जबकि ललित, रबाडा और मार्कस के खाते में 1-1 विकेट गई| अब देखना ये है कि क्या मुंबई इस टोटल को डिफेंड कर पाती है या फिर दिल्ली चेन्नई में आज जीत का डंका बजाती है|

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी इस धीमी गति की पिच पर| एक बेहतरीन शुरुआत के बाद इस टफ और स्लो पिच पर मुंबई 137 रन ही बोर्ड पर लगा पायी| वैसे देखा जाए तो इस टीम के पास ऐसे कई गेंदबाज़ हैं जो इस लो स्कोर को भी आसानी से डिफेंड कर सकते हैं| पॉवर प्ले में 55 रनों का अच्छा स्कोर इस टीम ने बना लिया था और एक वक़्त ऐसा लग रहा था कि दिल्ली के सामने इस टफ पिच पर बड़ा स्कोर बना लेगी| फिर विकेट गिरने का सिलसिला जारी हुई और स्पिनरों की मददगार इस पिच ने बल्लेबाज़ों को परेशान करना शुरू कर दिया| एक के बाद एक बड़े विकेट गिरते चले गए और स्पिनर्स मैच में ऊपर आ गए| रोहित शर्मा (44) के अलावा स्काई (24) और ईशान (26) ने कुछ रन बनाते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया जहाँ अंत में जयंत यादव ने 23 रन बनाते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जिसे डिफेंड करने मे जी जान लगा सके|


19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुआ मुंबई की पारी का अंत| बोर्ड पर लगाए 137 रन जो इस टफ पिच पर डिफेंड करने योग्य हैं| इस आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से जा टकराई गेंद, क्रीज़ में ही रह गई और बल्लेबाजों ने इसपर रन भाग लिया|

19.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! राहुल चाहर की 6 रनों की पारी हुई समाप्त| आवेश खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई सीधे कीपर की ओर| पंत ने पीछे कोई गलती नही करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 135/9 मुंबई| DC vs MI: Match 13: WICKET! Rahul Chahar c Rishabh Pant b Avesh Khan 6 (6b, 1x4, 0x6). MI 135/9 (19.4 Ov). CRR: 6.86

19.3 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को स्कूप शॉट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई गेंद कीपर के हाथ में गई|

19.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ओवरपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| DC vs MI: Match 13: Rahul Chahar hits Avesh Khan for a 4! MI 135/8 (19.2 Ov). CRR: 6.98

19.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

18.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

18.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! जयंत यादव 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कगिसो रबाडा के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्कूप करने गए| बल्ले के निचले हिस्से को लगती हुई गेंद रबाडा की ओर हवा में गई| जिसको रबाडा ने आसानी के साथ कैच कर लिया| 129/8 मुंबई| DC vs MI: Match 13: WICKET! Jayant Yadav c & b Kagiso Rabada 23 (22b, 1x4, 0x6). MI 129/8 (18.5 Ov). CRR: 6.85

18.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

18.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

18.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

18.1 ओवर (2 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को सामने की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही| लॉन्ग ऑन से भागकर धवन ने लॉन्ग ऑफ की ओर आकर गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|

17.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, रन नही बन सका|

राहुल चाहर बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...

17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! एक और विकेट अमित मिश्रा के खाते में जाती हुई| प्ले डाउन हो गए ईशान यहाँ पर| 26 रनों की पारी का हुआ अंत| जड़ में डाली गई गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए थे| गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर विकेट के आगे टप्पा खाई और कीपर की तरफ जाते हुए बेल्स से टकरा गई| एक निराशाजनक विकेट| भाग्य ने भी नहीं दिया यहाँ पर किशन का साथ| 123/7 मुंबई| DC vs MI: Match 13: WICKET! Ishan Kishan b Amit Mishra 26 (28b, 1x4, 1x6). MI 123/7 (17.3 Ov). CRR: 7.03

17.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में खेला| पृथ्वी के हाथों से सिंगल चुरा लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|

17.1 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से दो रन मिल गए|

16.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 120/6 मुंबई|

16.5 ओवर (0 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|

16.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

16.3 ओवर (1 रन) बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गेंद को टहलाया और फील्डर के आगे से सिंगल हासिल कर लिया|

16.2 ओवर (4 रन) चौका!! काफी अहम बाउंड्री!! कुछ इस तरह के शॉट्स की दरकार मुंबई को अब| पैड्स पर डाली गई छोटी गेंद को पुल किया फाइन लेग की तरफ| गेंद बल्ले से लगने के बाद गैप से निकल गई जहाँ से चार रन मिल गए| DC vs MI: Match 13: Ishan Kishan hits Kagiso Rabada for a 4! MI 118/6 (16.2 Ov). CRR: 7.22

16.1 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|

15.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक बार फिर से तेज़ी दिखाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन भागकर पूरा किया|

15.5 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर फिर से 2 रन बटोरा|

15.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|

15.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर खेलकर ईशान ने सिंगल लिया|

15.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| कुछ ही तरह की शॉट लगाने की ज़रुरत| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के ऊपर से गई गेंद सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs MI: Match 13: It's a SIX! Ishan Kishan hits Ravichandran Ashwin. MI 107/6 (15.1 Ov). CRR: 7.05

मैच रिपोर्ट