
9.5 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
9.4 ओवर (1 रन) आगे आकर दीपक ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
9.3 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से मारा गया तेज़ शॉट!! वॉर्नर का छलांग लगाकर एक भरसक प्रयास लेकिन असफल रहे| चार रनों के लिए निकल गई बॉल|
9.2 ओवर (1 रन) एक और स्वीप शॉट देखने को मिला| हालाँकि शॉट खेलते हुए गिर भी गए बल्लेबाज़ लेकिन एक ही रन बन पाया|
9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को राहुल ने बोलर की तरफ खेल दिया| कोई रन नहीं हुआ| 80/1 लखनऊ|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैकफुट पंच ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.2 ओवर (4 रन) चौका! हूडा स्पिनरों को आड़े हाथ लेते हुए| खड़े-खड़े ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की तरफ| बॉल तेज़ी के साथ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर दीपक ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...
7.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 73/1 लखनऊ|
7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा बस| इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| गुगली गेंद को पढ़ लिया| अपने लिए रूम बनाया और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में मार दिया| गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
7.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ कवर पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
7.1 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग राहुल द्वारा!! सामने की तरफ गेंद को महज़ पंच किया| शार्दूल ने पैरों से गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया ऊपर की गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
6.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को टहलाया और रन हासिल किया|
6.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
6.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 57/1 लखनऊ| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी एक और विकेट की तलाश...
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 57/1 लखनऊ|
5.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
5.4 ओवर (2 रन) चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पॉवेल ने बायें ओर भागते हुए बॉल को फील्ड किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|
5.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
5.2 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से बल्ले का मुंह खोलकर खेला गया शॉट!! थर्ड मैन की दिशा में खेला और फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोर लिया|
5.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 10 के बाद 94/1 लखनऊ|