
14.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया|
14.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पंच किया| गैर में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर, चार रन मिला|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 137/2 लखनऊ| अभी भी 33 गेंदों का खेल बचा हुआ है इस पारी में तो क्या लखनऊ 200 के स्कोर तक जा पाएगी? क्या दिल्ली उन्हने कम रनों पर रोक पाएगी? वक़्त बताएगा..
मार्कस स्टोइनिस अब क्रीज़ पर आयेंगे...
14.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!! लखनऊ को लगा दूसरा झटका!! 95 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| दीपक हूडा 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट| जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर शॉट खेला| गेंद बल्ले को लगकर गेंदबाज़ की ओर हवा में गई| शार्दूल ने कोई गलती नहीं करते हुए एक बढ़िया रिफ्लेक्स कैच पकड़ा| अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की मदद ली| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले पर लगकर गेंद बिना टप्पा खाए सीधा गेंदबाज़ की ओर गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 137/2 लखनऊ|
14.2 ओवर (2 रन) एक और हीव!! मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट| फील्डर वहां तैनात| दो रन ही मिल पायेगा|
14.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते लेग साइड पर गेंद को हीव किया| एक ह रन मिला|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया| 14 के बाद 134/1 लखनऊ|
13.5 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! सिंगल मिल गया| इसी के साथ दीपक हूडा ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश करते हुए रन लेने भागे| फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| चेतन सकारिया ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| रन आउट की हुई अपील| अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में सही समय पर आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
13.4 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को ऑफ साइड की तरफ और सिंगल हासिल किया|
13.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कट लगाना चाहा| गेंद बल्ले को बीट करती हुई कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|
13.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
13.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| एक रन मिल गया|
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ केएल राहुल ने इस सीज़न में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
12.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड!! काफी बाहर डाल बैठे ये गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दे दिया|
12.5 ओवर (4 रन) चौका!!! लेट कट शॉट खेला राहुल ने यहाँ पर| गेंद पॉइंट फील्डर को बीट करती हुई गई डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
12.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.4 ओवर (1 रन) आगे की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन तेज़ी से पूरा किया|
12.3 ओवर (0 रन) शॉर्ट थर्ड मैन की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां तैनात| रन का मौका नहीं बन सका|
12.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
12.2 ओवर (2 रन) शॉटपिच गेंद को दीपक ने डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन बटोरा|
12.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद| राहुल ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| एक रन मिल गया|
शार्दूल ठाकुर [1.0-0-8-1] को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
11.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
11.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर राहुल ने सीधा शॉट खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को फील्ड किया|
11.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर राहुल ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
11.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन हो गया|
11.1 ओवर (4 रन) चौका! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्ले का फेस खोलते हुए कवर्स बाउंड्री की दिशा में शॉट लगा दिया और चौका हासिल किया| बड़े ही प्यार से गेंदबाज़ को आड़े हाथ लेते हुए हूडा|
10.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया| एक रन मिला|
10.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की तरफ गेंद को पुश किया| एक रन आया|
10.4 ओवर (1 रन) छक्का लगाने के बाद समझदारी के साथ सिंगल लिया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ लखनऊ की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! शानदार शॉट दीपक हूडा के द्वारा देखने को मिला!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में आये और उसे चिप कर दिया| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद स्टैंड्स में चली गई छह रनों के लिए|
10.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को ख़ुद ही पकड़ा|
10.1 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (4 रन) 4 लेग बाईज|