विज्ञापन

क्रिस गेल का 6 बार, निकोलस पूरन का बस एक वार, करोड़ों फैंस की नजर नए सिक्सर किंग पर

Nicholas Pooran: निकोलस पूरन ने जो कारनामा पिछले साल किया, उसने तमाम बॉलरों को चिंता में डाल दिया है

क्रिस गेल का 6 बार, निकोलस पूरन का बस एक वार, करोड़ों फैंस की नजर नए सिक्सर किंग पर
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: निकोलस पूरन पर पूरे टूर्नामेंट में नजर रहेगी
नई दिल्ली:

Nicholas Pooran's new sixer king: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में विंडीज के आतिशी बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की टीम ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के खिलाफ विशाखापट्टनम में अभियान का आगाज कर दिया. और मेगा मुकाबले से पहले ही करोड़ों फैंस की नजर नए सिक्सर किंग और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के आतिशी लेफ्टी बल्लेबाज निकोलस पूरन पर लगी है.  यह सही है कि क्रिस गेल ने अपने दिनों में छक्कों की झमाझम बारिश में दुनिया के करोड़ों फैंस को भिगोया है, लेकिन अब यह निकोलस पूरन का ऐरा है. अगर बाद पिछले कुछ सालों में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों की जाए, तो जो काम निकोलस पूरन ने साल 2024 में टी20 फॉर्मेट में कर दिखाया, वह पहले कोई नहीं कर सका. 

पूरन ने खींच दी नई लकीर

विंडीज बल्लेबाज ने गुजरे साल टी20 में छक्कों की नई इबारत लिख दी. और गुजरे साल पूरन ने एक कैलेंडर ईयर में 165 छक्के जड़े, जो अभी तक किसी भी बल्लेबाज के एक साल में जड़े सबसे ज्यादा छक्के हैं. उनके बाद क्रिस गेल का नंबर आता है, जिन्होंने साल 2015 में 135 छक्के लगाए थे. 

गेल ने जड़ा है 'छक्कों का छक्का'

जब बात एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात आती है, तो यह कारनामा सबसे ज्यादा क्रिस गेल ने किया है. उन्होंने छह बार एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है. चलिए जानिए गेल ने किस-किस साल कितने छक्के जड़े

साल                छक्के

2011                   116

2012                  121

2013                 100

2015                135

2016                112 

2017               101


एक कैलेंडर में बाकी सालों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज             साल            छक्के

निकोलस पूरन       2024          165

आंद्रे रसेल            2019           100

हेनरिच क्लासेन     2024           100

ग्लेन फिलिप्स        2021            97

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: