चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को क्रुणाल पंड्या: एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

9.5 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को क्रुणाल पंड्या: पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|


9.4 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को क्रुणाल पंड्या: लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.4 ओवर (4 रन) रवींद्र जडेजा को क्रुणाल पंड्या: 4 रन मिल जायेगा यहाँ पर!! चौका तो नहीं लेकिन वाइड के साथ तीन अतिरिक्त रन भी मिल गए| लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे बलेल्बज़ ने छोड़ा, कीपर उसे लपक नहीं पाए, फाइन लेग फील्डर ने उसे फील्ड किया|

9.3 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को क्रुणाल पंड्या: हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेला और सिंगल हासिल किया|

9.2 ओवर (2 रन) ऋतुराज गायकवाड को क्रुणाल पंड्या: टॉप एज लेकिन गैप में जा गिरी गेंद| कीपर द्वारा एक भरसक प्रयास था लेकिन चूक गए| स्वीप मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन टॉप एज लेकर लेग साइड पर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने दो रन हासिल कर लिया|

क्रुणाल पंड्या को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

9.1 ओवर (1 रन) रवींद्र जडेजा को क्रुणाल पंड्या: पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

पहला टाइम आउट!! 35/4 है चेन्नई और साथ में रायुडू हैं चोटिल, मुंबई की बेहतरीन और कसी हुई गेंदबाजी ने चेन्नई को पूरी तरह से दबाव में डाले रखा है| अब इस ढाई मिनट के ब्रेक में मैगी तो नहीं बनेगी लेकिन दोनों ही टीम अपनी अपनी रणनीति ज़रूर बना लेंगी| मुकाबला फिलहाल मुंबई की ओर झुका हुआ है...

8.6 ओवर (0 रन) ऋतुराज गायकवाड को राहुल चाहर: कैच ड्रॉप!!! कोशिश सही लेकिन सफ़लता हाथ नहीं लगी| ऋतुराज गायकवाड को 19 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को कट करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में लगती हुई गेंद ज़मीन पर जा गिरी| अपने हाथ को गेंद आने से पहले बंद कर बैठे कीपर| बड़ा मौका यहाँ पर मुंबई के हाथ से निकला| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|

8.5 ओवर (0 रन) ऋतुराज गायकवाड को राहुल चाहर: डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

8.4 ओवर (1 रन) रवींद्र जडेजा को राहुल चाहर: लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन लिया|

8.3 ओवर (2 रन) रवींद्र जडेजा को राहुल चाहर: पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर जडेजा ने खेला, 2 रन मिल गया|

8.2 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को राहुल चाहर: ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

8.1 ओवर (0 रन) ऋतुराज गायकवाड को राहुल चाहर: विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

गेंदबाज़ी में बदलाव!! स्पिन आक्रमण के रूप में राहुल चाहर आये हैं...

7.6 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को कीरोन पोलार्ड: डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| कसी हुई गेंदबाजी कह सकते हैं इसे कप्तान द्वारा| खिची हुई लाइन पर रखी और बल्लेबाज़ को ड्राइव मारने पर मजबूर किया| ड्राइव तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| 31/4 चेन्नई|

7.5 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को कीरोन पोलार्ड: धीमी गति की गेंद एक बार फिर से लेकिन काफी लो रही यहाँ पर| जडेजा ने सही समय पर उसकी लाइन में बल्ला लाया और डिफेंड कर दिया|

7.4 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को कीरोन पोलार्ड: ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट करते हुए रन हासिल किया|

7.3 ओवर (0 रन) ऋतुराज गायकवाड को कीरोन पोलार्ड: धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को यहाँ पर चौका दिया|

7.2 ओवर (1 रन) रवींद्र जडेजा को कीरोन पोलार्ड: सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को पंच किया| कवर्स पर कोई फील्डर जहाँ से सिंगल मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) रवींद्र जडेजा को कीरोन पोलार्ड: वाईड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

7.1 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को कीरोन पोलार्ड: धीमी गति से पोलार्ड द्वारा डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

6.6 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को जसप्रीत बुमराह: डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

6.5 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को जसप्रीत बुमराह: गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लेना चाहते जडेजा| लेकिन साथी खिलाड़ी ने माना किया| फील्डर ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई लेग साइड फील्डर के हाथ में गई|

6.4 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को जसप्रीत बुमराह: शॉटपिच बॉल को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया|

6.3 ओवर (0 रन) रवींद्र जडेजा को जसप्रीत बुमराह: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जडेजा ने पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं आया|

6.2 ओवर (2 रन) रवींद्र जडेजा को जसप्रीत बुमराह: बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में जडेजा ने इस गेंद को खेला और गैप से दो रन हासिल किया|

6.1 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को जसप्रीत बुमराह: हलके हाथों से गेंद को गैप में खेला जहाँ से सिंगल ही मिल सका|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 24/4 मुंबई ने अभी तक तो चेन्नई के बल्लेबाजों के ऊपर हल्ला बोल दिया है| 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की तरफ लौटने में कामियाब रहे हैं| साथ ही अंबाति रायुडू भी पवेलियन की ओर रिटायरहर्ट होकर लौट गए| फ़िलहाल क्रीज़ पर ऋतुराज गायकवाड़ (15) पर बल्लेबाज़ी कर रहे है| ऐसे में मुंबई के कप्तान पोलार्ड चाहेंगे कि चेन्नई की टीम क जल्द से जल्द कम स्कोर पर रोका जाए...

5.6 ओवर (0 रन) एमएस धोनी को एडम मिल्ने: आउट!! कैच आउट!! मुंबई के हाथ लगती हुई सबसे बड़ी विकेट| धोनी आउट!! मुंबई के लिए सबसे बड़ी विकेट| सॉफ्ट डिसमिसल कह सकते हैं इसे| स्क्वायर लेग पर एक ही फील्डर थे और धोनी सीधा उन्ही के हाथों में ही मार बैठे| छोटी लेंथ की गेंद थी जिसे पुल मारने गए| संपर्क तो बढ़िया हुआ लेकिन गेंद हवा में गई सीधा फील्डर की ओर| बोल्ट थे वहां पर जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| इस विकेट की अहमियत पूरे मुंबई खैमे को पता है|  24/4 चेन्नई| CSK vs MI: Match 30: WICKET! MS Dhoni c Trent Boult b Adam Milne 3 (5b, 0x4, 0x6). CSK 24/4 (6.0 Ov). CRR: 4

5.5 ओवर (1 रन) ऋतुराज गायकवाड को एडम मिल्ने: लेट कट और सिंगल!! समझदारी भरी बल्लेबाज़ी ऋतुराज द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्ले का मुंह खेलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

5.4 ओवर (0 रन) ऋतुराज गायकवाड को एडम मिल्ने: एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली है|

5.3 ओवर (4 रन) ऋतुराज गायकवाड को एडम मिल्ने: शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| CSK vs MI: Match 30: Ruturaj Gaikwad hits Adam Milne for a 4! CSK 23/3 (5.3 Ov). CRR: 4.18

5.2 ओवर (1 रन) एमएस धोनी को एडम मिल्ने: पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) एमएस धोनी को एडम मिल्ने: एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील इस बार धोनी के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| सही फैसला! लेग स्टम्प के काफी बाहर जा रही थी ये गेंद| तेज़ गति से बीट हो गए माही| अंदर आई गेंद जिसे ऑन साइड पर खेलना चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे|

मैच रिपोर्ट