कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मोईन अली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद मिला चार रन|


9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

9.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, फील्डर ने गेंद को पकड़ा|

9.2 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं आया|

9.1 ओवर (1 रन) फाफ़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|

8.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाकर 2 रन लिया|

8.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल लगाने गए, गेंद बल्ले पर नहीं आई सीधे कीपर के हाथ में गई|

मोईन अली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! शानदार वापसी रसेल द्वारा| जिस ब्रेक थ्रू की दरकार कोलकाता को थी वो हासिल हुई| 40 रन बनाकर रुतुराज लौट गए पवेलियन| विकेट हासिल करते हुए रसेल ने मनाया जश्न| इस विकेट की अहमियत सभी को पता है| गुड लेंथ बॉल थी जिसे लेग साइड पर मोड़ने गए सिंगल के लिए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे, लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ खड़े कप्तान मॉर्गन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब कोलकाता के लिए वापसी के द्वार खुलते हुए| 74/1 चेन्नई, लक्ष्य से 98 रन दूर|

8.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! आंद्रे की पहली ही गेंद पर गायकवाड ने लगाया बड़ा हिट| आगे डाली गई गेंद को निकालकर लॉन्ग ऑफ की ओत खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 68/0 चेन्नई|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| धीरे-धीरे लक्ष्य के तरफ बढ़ते हुए|

7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला, एक रन मिला|

7.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

6.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को  स्कावयर लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

6.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

6.4 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| एक रन हो गया|

6.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

6.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

टाइम आउट का हुआ समय!! साथ ही पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 52/0 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 120 रन पीछे| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली है हमें जहाँ चेन्नई पूरी तरह से मुकाबले पर हावी होती हुई| कोलकाता को विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 ओवर के बाद 52 बिना किसी नुकसान के चेन्नई|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार स्टे्ट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

5.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

5.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! फाफ़ के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|

मैच रिपोर्ट