दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| 15 ओवर के बाद 99/7 दिल्ली, जीत के लिए 30 गेंद पर 110 रन चाहिए|

14.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


14.4 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

14.3 ओवर (2 रन) रन आउट का मौका यहाँ पर चेन्नई टीम के हाथ से निकलता हुआ!!

14.2 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

14.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

13.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

13.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर कुलदीप ने स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेला| एक रन मिल गया|

13.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड कर दिया|

13.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

12.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन ही मिल सका|

12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

12.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

12.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा गेंदबाज़ के हाथ में गई| रन नहीं मिला|

12.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

12.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

12.1 ओवर (1 रन) लेग डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को लगकर शॉर्ट मिड विकेट की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|

11.6 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

11.5 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

11.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

11.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

11.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद को पुश तो किया लेग साइड पर लेकिन गैप में नहीं मार सके|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| दो बड़े विकेट्स इस ओवर से आये| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

10.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! पॉवेल के रूप में दिल्ली की अंतिम उम्मीद भी अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! मुकेश चौधरी के हाथ लगी इस ओवर की दूसरी विकेट| रोवमन पॉवेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट लगाने गए प्रयास किया| गेंद तेज़ी से बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से धोनी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 85/7 दिल्ली| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: WICKET! Rovman Powell c MS Dhoni b Mukesh Choudhary 3 (9b, 0x4, 0x6). DC 85/7 (10.5 Ov). Target: 209; RRR: 13.53

10.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर शार्दूल कवर्स की तरफ खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

10.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

10.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल ले लिया|

शार्दूल ठाकुर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! बोल्ड मुकेश चौधरी| 1 रन बनाकर अक्षर पवेलियन लौटे| मुकेश को विकटों के लिए कप्तान धोनी ने लाया था और वही काम करके अपने कप्तान को देते हुए| कोण से बल्लेबाज़ के लिए अंदर लाइ गई गेंद| अक्षर उसे सामने की तरफ खेलने गए, स्विंग से बीट हुए| बॉल अंदर की तरफ आई और सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई और बूम| चेन्नई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाते हुए दिखाई दे रही है| 82/6 दिल्ली, लक्ष्य से 127 रन दूर| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: WICKET! Axar Patel b Mukesh Choudhary 1 (3b, 0x4, 0x6). DC 82/6 (10.1 Ov). Target: 209; RRR: 12.92

मैच रिपोर्ट