बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश और भारत के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

24.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

24.5 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|


24.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

24.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं आया|

24.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बचे सुंदर!! डायरेक्ट हिट लगी थी लेकिन सही समय पर क्रीज़ के अंदर वापिस आ गए| भारत इस समय पर विकेट नहीं गंवाना चाहता| विकेट लाइन की गेंद थी जिसे राहुल ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ खेला था| सुंदर रन के लिये भागे थे लेकिन फील्डर को तेज़ी से बॉल पर आता देख राहुल ने उन्हें वापिस भेजा| फील्डर का नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट हिट आया जहाँ सुंदर सुरक्षित पाए गए|

24.1 ओवर (1 रन) फुल बॉल सुंदर के लिए| सीधे बल्ले से उसे लॉन्ग ऑन की तरफ खेल और रन भाग लिया|

23.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 101/4 भारत| इस जोड़ी से भारत को एक लम्बी साझेदारी की उम्मीद|

23.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बनेगा|

23.4 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया डिफेन्स सुंदर द्वारा| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन नहीं होगा|

23.3 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

23.2 ओवर (0 रन) इस बार मिड ऑफ़ की तरफ हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

23.1 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| फ्लिक करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

22.6 ओवर (0 रन) इस बार अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

22.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ टीम इंडिया के 100 रन पूरे हुए| पैड्स की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

22.4 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! पुश किया गेंद को गैप में और सिंगल हासिल किया|

22.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

22.2 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

22.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

21.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

21.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और तेज़ी से फील्डर के आगे से रन भाग लिया|

21.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

21.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल राहुल द्वारा| ऑफ़ स्पिन गेंद, आगे डाली गई| राहुल ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और एक रन बटोर लिया|

21.2 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन भाग लिया|

21.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद!! सुंदर ने पैर निकालकर उसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

20.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे राहुल ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| 94/4 भारत|

20.5 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट से ब्लॉक कर दिया| गेंद की उछाल पर अच्छी तरह से आये| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

20.4 ओवर (0 रन) इस बार फुल लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

20.3 ओवर (0 रन) ये अच्छा काम करते हैं सुंदर!! बॉल को अच्छी तरह से छोड़ना जानते हैं| इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

20.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

नए बल्लेबाज़ वॉशिंगटन सुंदर हैं...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

20.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट