ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज़ लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज़ लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज़ लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें जोश हेज़लवुड ने 4 सबसे अधिक विकेट निकालकर दिया| जबकि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और एडम ज़म्पा के हाथ 1-1 विकेट आई| लेकिन अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम कितनी जल्दी इस स्कोर को हासिल करते हुए अपने रनरेट को बेहतर बनाने के ऊपर देखता हैं|

हालाँकि इसी बीच चौथे विकेट के लिए एविन लुईस (29) ने शिमरोन हेटमायर (27) के साथ मिलकर 35 रनों की साझेदारी किया| जिसके बाद पहले लुईस रो फिर बाद में हेटमायर भी अपने विकेट गँवा बैठे| इसी बीच विंडीज़ के कप्तान कीरोन पोलार्ड (44) ने एक तरफ से विकटों को बचाकर खेला और कुछ बाउंड्री लगाकर अपने टीम को 140 के पार ले गए| अंत में आंद्रे रसेल (18) नाबाद ने अंतिम दो गेंदों पर दो सिक्स लगाकर टीम के स्कोर को 157 रनों तक पहुँचाया|


इसी बीच आज के इस अहम मुकाबले में हमें दो बड़े लेजेंड ने अपने टी20 करियर को अलविदा बोल दिया| जिसमे बॉस क्रिस गेल (15) ने अपने अंतिम पारी में 2 बड़े-बड़े सिक्स लगाकर आउट हो गए| जबकि दूसरे हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (10) ने एक सिक्स लगाकर अपनी अंतिम पारी खेली|

कीरोन पोलार्ड की शानदार बल्लेबाज़ी के बदौलत वेस्टइंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई विंडीज़ की टीम ने अपने टस 3 बल्लेबाजों को 40 रनों के स्कोर से पहले ही गँवा दिया|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ फ्लैट सिक्स और इसी के साथ 157 रनों पर विंडीज़ की पारी हुई समाप्त| महंगे साबित हुए स्टार्क यहाँ पर| लो फुल टॉस को सामने की तरफ उठाकर मारा और एक बड़ा सिक्स हासिल किया| अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा गया है| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: It's a SIX! Andre Russell hits Mitchell Starc. WI 157/7 (20.0 Ov). CRR: 7.85

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये तो 12 रन वाला शॉट है| सफ़ेद गेंद को मार मारकर लाल कर दिया| 111 मीटर लम्बा छक्का!! ये तो मिड विकेट बाउंड्री के काफी दूर जाकर गिरी| रसेल द मसल ऑन फायर| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करते हुए बिगी हासिल किया| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: It's a SIX! Andre Russell hits Mitchell Starc. WI 151/7 (19.5 Ov). CRR: 7.61

19.4 ओवर (1 रन) इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

19.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

19.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड मिचेल स्टार्क| 44 रन बनाकर पोलार्ड लौटे पवेलियन| स्टार्क को मिली उनकी पहली सफलता| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा, हवा में खिल गई गेंद जहाँ नीचे फील्डर आये और एक आसान सा कैच लपक लिया गया| मिस टाइम कर गए बल्लेबाज़ यहाँ पर इस वजह से फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| 143/7 विंडीज़| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: WICKET! Kieron Pollard c Glenn Maxwell b Mitchell Starc 44 (31b, 4x4, 1x6). WI 143/7 (19.2 Ov). CRR: 7.4

19.1 ओवर (0 रन) रैम शॉट का प्रयास लेकिन मिस कर गए पोलार्ड| कोई रन नहीं हुआ|

18.6 ओवर (0 रन) बाउंसर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए| कीपर ने उसे रोक दिया| 142/6 विंडीज़| महज़ छह गेंद शेष|

18.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाया|

18.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

18.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, थर्ड मैन की दिशा में खेला| रन नहीं हुआ|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ रसेल ने खोला अपना खाता| पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात थे लेकिन लेकिन उनके बाएँ ओर से निकल गई गेंद और चौका मिला| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: Andre Russell hits Pat Cummins for a 4! WI 141/6 (18.2 Ov). CRR: 7.69

18.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ पंच कर दिया, एक ही रन मिला| 136/6 विंडीज़|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| दिशा से भटक गए थे जोश, पोलार्ड ने पेस का इस्तेमाल करते बाउंड्री हासिल हुई| फाइन लेग की दिशा में खेल दिया था और महत्वपूर्ण रन टीम के खाते में डाले| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: Kieron Pollard hits Josh Hazlewood for a 4! WI 135/6 (17.5 Ov). CRR: 7.57

17.5 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

17.4 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: Kieron Pollard hits Josh Hazlewood for a 4! WI 130/6 (17.4 Ov). CRR: 7.36

17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ ड्वेन ब्रावो की अंतिम पारी हुई समाप्त!!! एक और झटका यहाँ पर विंडीज़ टीम लग लगता हुआ| जोश हेज़लवुड के हाथ आई चौथी विकेट| ड्वेन ब्रावो 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पॉवर के साथ खेला| लेकिन गेंद दूर नहीं गई और सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर डेविड वॉर्नर के हाथ में गई| 126/6 वेस्टइंडीज़| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: WICKET! Dwayne Bravo c David Warner b Josh Hazlewood 10 (12b, 0x4, 1x6). WI 126/6 (17.3 Ov). CRR: 7.2

17.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

17.1 ओवर (2 रन) फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से 2 रन मिला|

16.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर हलके हाथों से खेला और सिंगल हासिल किया| 123/5 ऑस्ट्रेलिया|

16.5 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद, तगड़ा पुल लगाया, पूरा घूम भी गए, बल्ले से लगने के बाद स्क्वायर लेग की दिशा में गई गेंद पूरे छह रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: It's a SIX! Kieron Pollard hits Pat Cummins. WI 122/5 (16.5 Ov). CRR: 7.25

16.4 ओवर (0 रन) पुल मरने गए लेकिन कम गति के कारण बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|

16.3 ओवर (4 रन) चौका! सामने की तरफ लगाया गया शॉट| गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: Kieron Pollard hits Pat Cummins for a 4! WI 116/5 (16.3 Ov). CRR: 7.03

16.2 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग वॉर्नर द्वारा!! सीमा रेखा के ठीक आगे गेंद को स्लाइड करते हुए रोक दिया| दो ही रन मिला|

16.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आय सिंगल| धीमी गति की गेंद को पुल मारने गए| शरीर पर जा लगी गेंद, पॉइंट पर गई, एक ही रन दिया|

15.6 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

15.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 38: It's a SIX! Dwayne Bravo hits Mitchell Starc. WI 108/5 (15.5 Ov). CRR: 6.82

15.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

15.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

15.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट