Aus vs Ind: मोहम्मद सिराज अंपायर को इशारा कर जानकारी देते हुए
सिडनी:
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अधिकारी ने आरोप लगाया है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को रविवार को तीसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई दर्शकों के एक समूह ने नस्ली टिप्पणियां करते हुए बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इन दर्शकों को बाद में सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) से बाहर कर दिया गया. सिराज और टीम के उनके सीनियर साथी जसप्रीत बुमराह को शनिवार को भी नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था जिसकी शिकायत भारतीय टीम प्रबंधन ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रैफरी डेविड बून से की थी.
पता चला है कि शनिवार को भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच अधिकारियों को दर्शकों के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था, लेकिन तब तक वे स्टेडियम से जा चुके थे. सूत्र ने कहा, ‘असल में खिलाड़ी मैच के दौरान अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते थे और फैसला किया गया कि दिन का खेल खत्म होने के बाद इस मामले की शिकायत की जाएगी. हालांकि अंपायरों ने हमें कहा कि जब भी इस तरह की कोई चीज हो तो खिलाड़ी तुरंत इसकी जानकारी दें.' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है और मेहमान टीम से माफी भी मांगी है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.