Aus vs Ind: इस वजह से टीम रहाणे चौथा टेस्ट खेलने की इच्छुक नहीं, ज्यादातर खिलाड़ी नाखुश
Aus vs Ind: रोहित शर्मा सहित भारत के पांच खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है. और इन खिलाड़ियों को बायो-बबल प्रोटोकॉल नियम तोड़ने की जांच शुरू कर दी गयी है. खिलाड़ियों के नियम तोड़ने की बात तब सामने आयी, जब एक फैन ने खिलाड़ियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. और इसके बाद वीडियो ने वायरल होने और मीडिया की सुर्खियां बनने में देर नहीं लगायी.
भारतीय टीम ने खेली जा रही गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के तहत ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने में अनिच्छा जाहिर की है. सूत्रों की मानें तो हालिया घटना से टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. अब यह तो आप जानते ही हैं कि उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित पांच खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है. इन सभी खिलाड़ी को बायो-बबल प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण आइसोलेट किया गया है. भारतीय टीम के सूत्र ने कहा कि सिडनी में आने से पहले हम 14 दिन के क्वारंटीन अवधि से गुजरते थे और एक ऐसे ही पीरियड से हम गुजर रहे हैं. इसका मतलब है कि बाहर आने से पहले हम तकरीबन एक महीने बायो-बबल में रहे. ऐसे में हम एक बार फिर से दौरे के आखिर में क्वारंटीन में नहीं जाना चाहते. उन्होंने कहा कि और अब खिलाड़ी खुद को क्वरांटीन में रखे जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि अपने-अपने कमरे में खिलाड़ियों को कैद रखने से उनका तनाव और ज्यादा बढ़ेगा. सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ी एक और 14 दिन का क्वारंटीन नहीं झेलना चाहते. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड ने कहा कि अगर आखिरी टेस्ट गाबा से सिडनी स्थानानंतरित होगा, तो टीम को बिलकुल भी खुश नहीं होगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था.