MI और CSK के बाद अब SRH ने भी अपनी साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीम के नाम की घोषणा की

SRH के अलावा एमआई केप टाउन (मुंबई इंडियंस के मालिकों के स्वामित्व में), जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के स्वामित्व में), पार्ल रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के स्वामित्व में) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (दिल्ली कैपिटल के मालिकों के स्वामित्व में) नई टीमें बनी हैं.

MI और CSK के बाद अब SRH ने भी अपनी साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीम के नाम की घोषणा की

इससे पहले चेन्नई और मुंबई टीम मालिक पहले ही अपनी टीमों के नामों की घोषणा कर चुके हैं.

नई दिल्ली:

CSA टी 20 लीग में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपनी टीम के नाम की घोषणा कर दी है. इस नई टीम का नाम 'सनराइजर्स ईस्टर्न केप' रखा गया है. इससे पहले चेन्नई और मुंब ई टीम मालिक पहले ही अपनी टीमों के नामों  की घोषणा कर चुके हैं.   

SRH के अलावा एमआई केप टाउन (मुंबई इंडियंस के मालिकों के स्वामित्व में), जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के स्वामित्व में), पार्ल रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के स्वामित्व में) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (दिल्ली कैपिटल के मालिकों के स्वामित्व में) नई टीमें बनीं हैं.

टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की कि "#ऑरेंजआर्मी का परिवार अब और भी बड़ा हो गया है क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग  में हमारी नई टीम का नाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप होगा .  #SunrisersEasternCape@OfficialCSA में हमारी टीम का नाम होगा. " इससे पहले अप्रैल में, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) और सुपरस्पोर्ट टीवी ने जनवरी 2023 से शुरू होने वाली छह' टीमों वाली फ्रेंचाइजी टी20 प्रतियोगिता के गठन की घोषणा की थी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com