नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान और नामीबिया के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|

9.5 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|


9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से रन नहीं आया|

9.3 ओवर (2 रन) फाइन लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेला जहाँ से 2 रन मिला|

9.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

9.1 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

8.6 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| 9 के बाद 49/4 नामीबिया| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: David Wiese hits Gulbadin Naib for a 4! NAM 49/4 (9.0 Ov). Target: 161; RRR: 10.18

8.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग असगर द्वारा शॉर्ट फाइन लेग पर!! अपने बायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लाइस कर दिया था यहाँ पर|

8.4 ओवर (2 रन) कट किया दीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ इस गेंद को जहाँ से बॉल को फील्ड किया गया| दो ही रन मिल पाए|

8.3 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

8.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

7.6 ओवर (1 रन) 1 रन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

7.5 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

7.3 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर 2 रन लिया|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

अगले बल्लेबाज़ डेविड विसे...

7.1 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! राशिद खान आयर और साथ में आई विकेट!! ग्रीन का ज़ोन अब रेड हो गया!! पहली ही गेंद पर आते हुए ग्रीन को पवेलियन की कुर्सी दिखाई| 1 रन बनाकर ग्रीन वापिस गए| विकेट तो विकेट गेंदबाजी करने का यही इनाम मिलता है| पहली ही गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर जाकर फाइन लेग की ओर रैम शॉट लगाने गए थे| टर्न हुई और गेंद बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई और बूम!! जिसका दर नामीबिया टीम को था वो पहली ही गेंद पर होता हुआ| मेरे अनुसार बल्लेबाज़ द्वारा खराब शॉट था ये| 36/4 नामीबिया| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: WICKET! Zane Green b Rashid Khan 1 (7b, 0x4, 0x6). NAM 36/4 (7.1 Ov). Target: 161; RRR: 9.74

राशिद खान आये हैं गेंदबाजी के लिए...

6.6 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

6.5 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

6.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.4 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|

6.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में पंच किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Gerhard Erasmus hits Karim Janat for a 4! NAM 33/3 (6.2 Ov). Target: 161; RRR: 9.37

6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| वाह जी वाह!! मज़ा आगया नैब का ये ओवर देखकर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से गैप नहीं मिला|

5.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| फील्डर तेज़ी से उसपर लपके, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| कोई रन नहीं|

5.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल पाया|

अगले बल्लेबाज़ कौन? जेन ग्रीन को भेजा गया है...

5.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! तीसरा झटका निकोल लॉफ्टी-ईटन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुलबदीन नैब ने अपने पहले ही ओवर में हासिल किया विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ और गेंद सीधे मिडिल स्टंप को जा लगी| काफी निराश यहाँ पर बल्लेबाज़ दिखाई देते हुए| 29/3 नामीबिया| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: WICKET! Nicol Loftie-Eaton b Gulbadin Naib 14 (16b, 0x4, 1x6). NAM 29/3 (5.2 Ov). Target: 161; RRR: 9.0

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

मैच रिपोर्ट