नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान और नामीबिया के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

नामीबिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर

अंत में मोहम्मद नबी (32) के साथ अपने टी20 करियर का आख़िरी मैच खेल रहे असगर अफगान (31) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 160 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच नामीबिया की और से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 2-2 निकाला| जबकि इसका साथ देते हुए जेजे स्मिट के हाथ 1 विकेट ही आई| लेकिन अब देखना होगा कि एक महा मुकाबले में क्या नामीबिया की टीम इस लक्ष्य को अपने नाम करते जीत हासिल कर पाएंगी? या फिर अफगानिस्तान की टीम इस स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत के साथ शुरुआत कर पाएंगी|

शानदार खेल का नमूना पेश किया अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने यहाँ पर जिसके कारण नामीबिया के सामने मोहम्मद नबी की सेना ने 161 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआत शानदार तरह से किया और पहले विकेट के लिए 53 रन बोल्ड पर जोड़े| लेकिन इसी बीच पहले हजरतुल्लाह जजई 33 रन बनाकर तो मोहम्मद शहजाद 45 रन बनाकर कैच आउट हो गए| हालाँकि इन दोनों के आउट होने के बाद दो और विकेट भी गिरे लेकिन तब तक टीम का स्कोर 100 के पार पहुँच गया था|


19.6 ओवर (4 रन) मिस्फील्ड और चौका! इस आखिरी ओवर में 12 रन आये| अफगानिस्तान ने बोर्ड पर 160 रन लगा दिया है यानी अब नामीबिया के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल लगाया और स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर के एक भरसक प्रयास के बाद भी चौका हो गया| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Mohammad Nabi hits David Wiese for a 4! AFG 160/5 (20.0 Ov). CRR: 8

19.5 ओवर (2 रन) बड़े शॉट के लिए गए| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया, फील्डर से मिस फील्ड हुई, एक की जहाँ दो रन मिल गए|

19.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

19.3 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ धीमी गति की गेंद डाली, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

19.2 ओवर (1 रन) इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

19.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली गेंद पर महत्वपूर्ण बाउंड्री आती हुई| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Mohammad Nabi hits David Wiese for a 4! AFG 152/5 (19.1 Ov). CRR: 7.93

18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! आखिरी गेंद पर आई विकेट लेकिन कोई बात नहीं| असगर अफगान की आखिरी पारी कुछ इस तरह से हुई समाप्त| 31 रन अपने इस याग्दर अल्वेदाई मुकाबले में बनाया| सभी ने आकर उनसे हाथ मिलाया जो स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट का एक बेहतरीन नमूना था| रैम शॉट लगाने गए थे, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गई चतुराई से गेंद, थर्ड मैन की तरफ खेलना पड़ गया जहाँ सीधा फील्डर की तरफ हवा में खिल गई गेंद और एक आसान सा कैच मिल गया| 148/5 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: WICKET! Asghar Afghan c Michael Van Lingen b Ruben Trumpelmann 31 (23b, 3x4, 1x6). AFG 148/5 (19.0 Ov). CRR: 7.79

18.5 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से सिंगल चुरा लिया|

18.4 ओवर (0 रन) इस बार भी बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गति से चकमा खा गए| कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|

18.3 ओवर (4 रन) चौका! ये अच्छी गेंद थी लेकिन बल्लेबाज़ी उससे भी शानदार| जितनी तारीफ की जाए उससे कम| फुल आउट साइड ऑफ़ यॉर्कर!! स्लाइस किया उसे गली और बैकवार्ड पॉइंट फील्डर के बीच से जहाँ से गैप मिला और एक बाउंड्री हासिल हुई| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Mohammad Nabi hits Ruben Trumpelmann for a 4! AFG 147/4 (18.3 Ov). CRR: 7.95

18.2 ओवर (6 रन) छक्का! धीमी गति की गेंद को पहले ही पढ़ लिया था| इंतज़ार किया और उसे जैसे ही अपने पाले में देखा उठाकर मार दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से पूरे छह रन मिल गए| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: It's a SIX! Mohammad Nabi hits Ruben Trumpelmann. AFG 143/4 (18.2 Ov). CRR: 7.8

18.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

17.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

17.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! मोहम्मद नबी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| फुलटॉस गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड किया, गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Mohammad Nabi hits David Wiese for a 4! AFG 136/4 (17.4 Ov). CRR: 7.7

17.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

17.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

17.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

16.6 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Asghar Afghan hits JJ Smit for a 4! AFG 130/4 (17.0 Ov). CRR: 7.65

16.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

16.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

16.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Asghar Afghan hits JJ Smit for a 4! AFG 123/4 (16.3 Ov). CRR: 7.45

16.2 ओवर (1 रन) लेग बाई, फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया साथ ही रिव्यु भी गंवाया|

16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया गेंद को गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: Mohammad Nabi hits JJ Smit for a 4! AFG 118/4 (16.1 Ov). CRR: 7.3

15.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

15.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

मोहम्मद नबी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

15.4 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! नजीब तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| लॉफ्टी-ईटन ने आते ही काम कर दिया| नजीब को 7 रनों पर पवेलियन भेजते हुए अपना काम किया| पैड्स की गेंद जो मिडिल स्टम्प की लाइन पर थी, बल्लेबाज़ उसपर स्वीप मारने गए लेकिन फ्रंट पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसके बाद अम्पयार ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने सोच समझकर रिव्यु लिया और रिप्ले एं देखने पर प्लम्ब पाए गए| थर्ड अम्पायर का फैसला आउट आया| 113/4 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 27: WICKET! Najibullah Zadran lbw b Nicol Loftie-Eaton 7 (11b, 1x4, 0x6). AFG 113/4 (15.4 Ov). CRR: 7.21

15.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

15.3 ओवर (0 रन) इस बार टर्न के साथ गेंद को स्वीप मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| कोई रन नहीं|

15.2 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर रखी गई गेंद| कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर ने उसे फील्ड किया, दो रनों का मौका बन गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को अफगान ने पुश क्या जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

मैच रिपोर्ट