इकलौता क्रिकेटर जिसने करियर में लगातार 3 वर्ल्डकप खेले और तीनों बार चैंपियन बना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपने करियर में 96 टेस्ट, 287 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. गिलक्रिस्ट का नाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर गिना जाता है
हाईलाइट्स
- गिलक्रिस्ट अकेले क्रिकेटर जिसने 3 वर्ल्डकप खेले और तीनों बार चैंपियन बने
- तीन वर्ल्ड कप के फाइनल में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- गिलक्रिस्ट ने 1999, 2003 और 2007 वर्ल्डकप में हिस्सा लिया
क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई रिकॉर्ड्स बने हैं जिसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिसे तोड़ पाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एडम गिलक्रिस्ट के नाम. गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में3 वर्ल्डकप खेले और तीनों दफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में भी सफल रहे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपने करियर में 96 टेस्ट, 287 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. गिलक्रिस्ट का नाम क्रिकेट इतिहास में बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर लिया जाता है. गिलक्रिस्ट ने अपने वनडे करियर का आगाज 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलकर किया था. गिलक्रिस्ट वर्ल्डकप के इतिहास (World Cup History) के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिनके नाम लगातार 3 वर्ल्ड कप में खेलना और तीनों दफा वर्ल्डकप का खिताब (50 Over World Cup) जीतने का कमाल दर्ज है. वहीं, तीनों वर्ल्डकप के फाइनल में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज भी हैं.