
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games Day 6) के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की रेस में होंगे. अबतक भारत ने कुल मिलाकर 13 मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. भारत की झोली में 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं. अब छठे दिन भी मेडल की संख्या आगे बढ़ने वाली है. छठे दिन वेटलिफ्टिंग, जूडो और क्रिकेट पर सबसे ध्यान होगा. महिला शॉटपुट फाइनल में मनप्रीत कौर हिस्सा लेने वाली हैं. इसपर भी सबकी नजर रहेगी. हॉकी में भारतीय महिला और पुरूष टीम का भी मुकाबला होने वाला है. भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा से मुकाबला करेगी तो वहीं पुरूष टीम भी कनाडा के साथ मैदान पर होंगे. जानें छठे दिन का पूरा कार्यक्रम भारत के समय के अनुसार-
Commonwealth Games 2022: India's schedule on August 3
जूडो :
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)
लॉन बॉल्स :
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से)
स्क्वाश :पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से)
वेटलिफ्टिंग
लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6. 30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से
बॉक्सिंग:
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4.45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12.45 से)
पुरूष :54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम 5 . 45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)
क्रिकेट : महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (10:30 pm)
हॉकी (Hockey)
महिला टीम- इंडिया बनाम कनाडा (दोपहर 3.30 बजे)
पुरुष टीम- इंडिया बनाम कनाडा (शाम 6.30 बजे)
महिला शॉटपुट फाइनल :
मनप्रीत कौर (रात 12.35 पर)
एथलेटिक्स:
देवेंद्र गहलोत (01:15 AM),
देवेंद्र कुमार (01:15 AM), अनीश पिल्लई (01:15AM),
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं