कुआलालम्पुर:
विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरु हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट (Malaysia Badminton Open) में जीत के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहेंगी. ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद से ही अपने खराब दौर से गुजर रही है और पिछले महीने दिसंबर में वह विश्व टूर फाइनल्स में अपना खिताब बचाने में भी असफल रहीं थी. और अब जब नए साल की शुरुआत हो रही है, तो पीवी सिंधु और भारतीय बैडमिंटन के चाहने वालों को उम्मीद है कि उनकी सितारा खिलाड़ी इस साल हालिया खराब प्रदर्शन से उबरते हुए एक बार फिर से दुनिया भर में अपने खेल का जादू बिखेरेंगी.
पुरुष एकल में बी साई प्रणीत पहले दौर में थाईलैंड के कांताफोन वानचोरेंग से और किदांबी श्रीकांत चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन से भिड़ेंगे. वहीं, पूर्व वर्ल्ड नंबर-6 पारुपल्ली कश्यप का सामना टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा से जबकि एचएस प्रणॉय का सामना मोमोटा के हमवतन कांता सुनेयामा से होगा.
VIDEO: एनडीटीवी ने कुछ समय पहले एनडीटीवी से खास बात की थी.
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना ओंग यू सिन और टियो ई यी की जोड़ी से होगा. महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना चांग यी ना और किम यी रिन से होगा.