BADMINTON: मलेशिया ओपन के साथ पीवी सिंधु करेंगी नए साल के अभियान की शुरुआत
पीवी सिंधु (PV Sindhu) अगर पहले दौर की बाधा पार कर लेती है तो क्वार्टर फाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ उतरना पड़ सकता है महिला एकल में सिंधु के अलावा पिछले साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली सायना नेहवाल को अपने पहले दौर में क्वालीफायर के खिलाफ खेलना है.
- Reported by IANS, Edited by Manish Sharma
- Updated: January 06, 2020 08:06 PM IST
हाईलाइट्स
-
हालिया समय में झेलनी पड़ी है एक के बाद एक कई हार
-
पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया से भिड़ेंगी
-
किदांबी श्रीकांत चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन से भिड़ेंगे
विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरु हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट (Malaysia Badminton Open) में जीत के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहेंगी. ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद से ही अपने खराब दौर से गुजर रही है और पिछले महीने दिसंबर में वह विश्व टूर फाइनल्स में अपना खिताब बचाने में भी असफल रहीं थी. और अब जब नए साल की शुरुआत हो रही है, तो पीवी सिंधु और भारतीय बैडमिंटन के चाहने वालों को उम्मीद है कि उनकी सितारा खिलाड़ी इस साल हालिया खराब प्रदर्शन से उबरते हुए एक बार फिर से दुनिया भर में अपने खेल का जादू बिखेरेंगी.
Malaysia Masters: PV Sindhu, Saina Nehwal Eye Improved Showing In 2020PV Sindhu won the World Championships in Basel last year, but made early exits in the rest of the season, including failing to defend her World Tour Finals crown in December.
— neosez (@hgpvt19) January 6, 2020
source https://t.co/dbGV3caenY …
यह भी पढ़ें: बैडमिंटन में PV Sindhu के नाम विश्व खिताब, Lakshya Sen बने भविष्य की उम्मीद
दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को टूर्नामेंट के अपने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया के खिलाफ मुकाबले में उतरना है. सिंधु अगर पहले दौर की बाधा पार कर लेती है तो क्वार्टर फाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ उतरना पड़ सकता है महिला एकल में सिंधु के अलावा पिछले साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली सायना नेहवाल को अपने पहले दौर में क्वालीफायर के खिलाफ खेलना है.
यह भी पढ़ें: रैंकिंग में 18 साल के लक्ष्य ने लगाई 'लंबी छलांग', टॉप-40 में शामिल...
पुरुष एकल में बी साई प्रणीत पहले दौर में थाईलैंड के कांताफोन वानचोरेंग से और किदांबी श्रीकांत चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन से भिड़ेंगे. वहीं, पूर्व वर्ल्ड नंबर-6 पारुपल्ली कश्यप का सामना टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा से जबकि एचएस प्रणॉय का सामना मोमोटा के हमवतन कांता सुनेयामा से होगा.
Promoted
VIDEO: एनडीटीवी ने कुछ समय पहले एनडीटीवी से खास बात की थी.
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना ओंग यू सिन और टियो ई यी की जोड़ी से होगा. महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना चांग यी ना और किम यी रिन से होगा.