ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मनुका ओवल, कैनबरा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: December 02, 2020 01:12 PM IST

हार्दिक पंड्या (92) की अतधशतकीय पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 लक्ष्य खड़ा कर दिया| सीरीज़ में पहली बार टॉस को अपने नाम कर के पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला भारत के कप्तान विराट कोहली का अभी तक कुछ सही नही लागता हुआ| पहले विकेट भारत का मात्र 26 रनों के स्कोर पर शिखर धवन (16) के रूप में लगा| उसके बाद शुबमन गिल (33) ने कोहली के साथ मिलकर खेल को आगे की ओर बढ़या पर गिल स्वीप लगने के चक्कर में एगर की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए| लेकिन जहाँ पर भारत को एक साझेदारी की अहम ज़रूर थी| वहां पर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (19) तो के एल राहुल 5 रन ही टीम के लिए जोड़ सके| जिसके बाद पूरी ज़िम्मेदारी विराट कोहली के कंधो पर आ गई| इसी बीच विराट कोहली (63) ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेकिन अपनी पारी को एक बड़े स्कोर की ओर नही लेजा सके और हेज़लवुड को अपने विकेट दे बैठे| एक समय तो लाग रहा था कि भारत 250 के अकड़े को पार नही कर पाएगा| लेकिन अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए हार्दिक पंड्या (92) ने रविन्द्र जडेजा (66) के साथ मिलकर समझेदारी से पहले तो पारी को आगे की ओर बढ़या| फिर लास्ट के ओवरों में छक्के और चौके लगते हुए 150 रनों की बड़ी अहम साझेदारी किया और अपनी टीम के स्कोर को 302 रन तक पहुँचाया|
49.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई भारतीय पारी की समाप्ति| भारत ने बोर्ड पर 302 रन लगाए इस 150 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी के दम पर| इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया और दो रन हासिल किया|
49.5 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड हुई और दो रन मिल गया यहाँ पर इसी के साथ भारत ने बोर्ड पर 300 का स्कोर हासिल कर लिया| आखिरी 50 रन मात्र 19 गेंदों पर आया|
49.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया रन!! कोण बनाकर बाहर की तरफ निकाली गेंद| बल्ला घुमाया जडेजा ने लेकिन चूक गए| कीपर के हाथों से रन चुरा लिया|
49.3 ओवर (4 रन)
चौका!! मिड ऑफ़ ऊपर थे जिसका फायदा उठाया जडेजा ने और गैप हासिल करते हुए फील्डर को बीट करते हुए चौका अपने और टीम के खाते में डाला|
49.2 ओवर (2 रन) लगातार पांचवी दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेल दिया और तेज़ी से भागकर दो रन हासिल कर लिए|
49.1 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग!! मार्नस ने डाईव लगाकर टीम के लिए दो रन बचाए| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर हो रही है गेंदबाजी|
48.6 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!!! 86 रनों पर हार्दिक का एक टफ चांस एगर से छूट गया| जिसके बाद उन्होंने दो रन चुरा लिए| जड़ में डाली गई गेंद पर लगातार प्रहार कर रहे हैं| 289/5 भारत| 300 के आंकड़े पर नज़र|
48.5 ओवर (2 रन) तीसरी दुग्गी!! इस बार हेलिकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गेंद को खेला और दो रन मिल गए|
48.4 ओवर (2 रन) एक और बार दुग्गी!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को स्लैश किया और लॉन्ग ऑफ़ से रन हासिल हुआ|
48.3 ओवर (2 रन) गैप से पॉइंट की दिशा में गेंद को मारा| एक बार फिर से फील्डर ने गेंद को कट किया और दो रन हासिल किया|
48.2 ओवर (1 रन) मोटा किनारा!! थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, फील्डर मौजूद वहां पर| एक ही रन मिल पाया|
48.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ खेला एक रन के लिए| पिछली 19 गेंद 54 रन आये हैं|
47.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति लेकिन मोमेंटम भारत की ओर शिफ्ट होता हुआ|
47.5 ओवर (6 रन)
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| एक महंगा ओवर गुज़रता हुआ| इस बार करार पुल लगाया और गेंद को दर्शक दीर्घा में भेज दिया|
47.4 ओवर (4 रन)
चौका!! हैट्रिक चौका!! बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
47.3 ओवर (4 रन)
एक और चौका मिल जाएगा इस बार| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए उसे पुल कर दिया लेग साइड पर और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
47.2 ओवर (4 रन)
चौका!!! स्वीप किया लेग साइड पर गेंद को और गैप से चौका हासिल कर लिया|
47.1 ओवर (1 रन) कवर्स की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
46.6 ओवर (6 रन)
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| एक और महंगा ओवर आता हुआ| 260 के स्कोर पर पहुंचा भारत|
46.5 ओवर (0 रन) रूम बनाकर मारने गए थे यहाँ पर लेकिन चूक गए|
46.4 ओवर (6 रन)
छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई| इसी के साथ इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी भी पूरी की|
46.3 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
46.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
46.2 ओवर (2 रन) इस बार गैप में गेंद को खेला और बड़ी आसानियो से दो रन हासिल किये|
46.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को पुश कर दिया और गैप हासिल किया|
45.6 ओवर (4 रन)
चौके के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| इस बार फाइन लेग की दिशा में गेंद को प्लेस किया और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री जोड़ ली| 243/5 भारत|
45.5 ओवर (6 रन)
छक्का!! हाथ खोले हैं और क्या खूब हाथ खोले हैं| पूरे के पूरे छह रन मिलेगा| रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स के ऊपर से मार दिया और गैप से मैक्सिमम हासिल किया|
45.4 ओवर (4 रन)
लीडिंग एज!! थर्ड मैन ऊपर है ज्सिकी मदद से गेंद निकल गई और सीमा रेखा के पार निकल गई| कटर गेंद को पढ़ नहीं पाए हार्दिक|
45.3 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
45.2 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला और दो रन हासिल किया|
45.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया| थ्रो आया लेकिन क्रीज़ में सेफ हार्दिक|
मैच रिपोर्ट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
तीसरे ओर आख़िरी वनडे मुकाबले में आरोन फिंच ने टॉस को गंवाया जिसके बाद उन्हें मैदान पर पहले गेंदबाज़ी के लिए आना पड़ा| शुरुआती ओवर में तो भारत के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका तो नही दिया साथ ही विकेट भी हासिल किया| लेकिन अंत के ओवर में जिस तरह की बल्लेबाज़ी भारत के मिडिल ऑडर बल्लेबाजों ने किया उससे पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के टीम में ना रहने का आसार कंगारूओं पर पड़ता हुआ साफ दिखाई दिया| इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेकर दिया ऐश्टन एगर जिन्होंने 2 विकेट हासिल किया| उनका साथ देते हुए जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा और शॉन एबट को 1-1 विकेट हासिल हुआ| अब देखना हैं कि ऑस्ट्रेलिया किस तरह से 303 रनों के लक्ष्य को हासिल कर थी हैं या भारत इस स्कोर को डिफेंड करते हुए खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा पाता हैं| यह तो समय ही बताएगा|